RRR के बाद राजामौली बनायेंगे बाहुबली 3

सुपरस्टार प्रभास आदिपुरुष के साथ राधे श्याम फिल्म के साथ फिर से एक बार बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म राधेश्याम का प्रमोशन कर रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार बनने से लेकर हिंदी सिनेमा के बिग स्टार्स में अपनी गिनती करवाने के लिए प्रभास को बाहुबली का सहारा लेना पड़ा। बाहुबली ने प्रभास को हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा स्टार बनाया। प्रभास ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं, लेकिन करोड़ों की कमाई को जो स्वाद राजामौली की बाहुबली ने प्रभास को दिया है वो और कोई भी फिल्म नहीं दे पाई है। ऐसे में प्रभास ने एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया है कि वह जल्द ही बाहुबली 3 की भी तैयारी करने जा रहे हैं। राधे श्याम के प्रमोशन के दौरान प्रभास ने बाहुबली 3 को लेकर इशारा दिया है। प्रभास ने यह भी जानकारी दी है कि वह एक नए प्रोजेक्ट के लिए एस एस राजामौली के साथ काम करने जा रहे हैं। प्रभास ने यह भी कहा है कि राजामौली बाहुबली की फ्रेंचाइजी को बंद करने की तैयारी में नहीं हैं। फफफ की रिलीज के बाद बाहुबली इसके बाद से ही इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि जूनियर एनटीआर, रामचरण की फफफ की रिलीज के बाद निर्देशक राजामौली का सारा फोकस केवल बाहुबली के तीसरे भाग पर होगा। इन दिनों राजामौली बाहुबली 3 पर काम कर रहे हैं।
