Categories

November 19, 2026

Rajasthan CM Ashok gehlot receives pm modi great honour in abroad

Spread the love

PM Modi in Rajasthan: दुनिया के देशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काफी सम्मान मिलता है। पीएम मोदी को मिलने वाले सम्मान की वजह सीएम अशोक गहलोत ने बताई है। सीएम गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी का विदेशों में इसलिए सम्मान होता है क्योंकि ये गांधी का देश है, जहां 70 साल से लोकतंत्र जिन्दा है।

 

OG Images (1)

हाइलाइट्स

  • दुनिया के देशों में पीएम मोदी के सम्मान होने की वजह गहलोत ने बताई
  • पीएम मोदी का सम्मान विदेशों में इसलिए होता है क्योंकि ये गांधी का देश: गहलोत
  • यहां 70 साल से लोकतंत्र जिन्दा है इसलिए विदेशों मेंहोता है पीएम मोदी का सम्मान: सीएम गहलोत
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि हमारे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब दुनिया के मुल्कों में जाते हैं तो इनका बड़ा मान सम्मान होता है। ये मान सम्मान इसलिए होता है क्योंकि ये गांधी का देश है। इस देश में 70 साल से लोकतंत्र जिन्दा है। बीते 70 सालों में हमारा देश कहां से कहां से कहां पहुंच गया। पहले हम गुलामी की जंजीरों से जकड़े हुए थे। इसकी कहानियां हम आज पढ़ रहे हैं। हमारे देश में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत है, गहरी है। दुनिया का जब अहसास होता है कि उस देश के प्रधानमंत्री हमारे देश में आ रहे हैं तो आप सोच सकते हैं वे कैसा सम्मान देते हैं।

मोदी की सभा में अशोक गहलोत ने पंडित नेहरू को याद किया

मानगढ़ की सभा में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंडित जवाहर नेहरू को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी की जंग में आदिवासियों का बहुत बड़ा योगदान रहा। कई आदिवासी नेताओं ने बलिदान दिया। यहां फ्रीडम फाइटर भी बहुत हुए। भीखालाल भाई, माणिक्य लाल वर्मा, भोगीलाल पांड्या और उपाध्याय जी सहित कई लोग थे, जिन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन में हिस्सा लिया। गोविन्द गुरु भी कई सालों तक जेल में रहे। पंडित नेहरू का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी की जंग लड़ी गई। कई लोग जेलों में बंद रहे। पंडित जवाहर लाल नेहरू 10 साल तक जेल में बंद रहे। सरदार पटेल और मौलाना आजाद भी जेलों में रहे।

राज्य सरकार ने आदिवासियों के लिए काफी काम किए: गहलोत

अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासियों के विकास के लिए राजस्थान सरकार ने काफी काम किए हैं। किसी भी समाज को आगे बढ़ाने के लिए वहां शिक्षा का प्रसार करना बहुत जरूरी होता है। आदिवासी इलाकों में राज्य सरकार ने कई स्कूल और कॉलेज खोले हैं। साथ ही एक विश्वविद्यालय भी खोला है। स्वास्थ्य सेवाओं में काफी विस्तार किया है। देश का आजादी में आदिवासियों का त्याग और बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। उन्हें मान सम्मान देना और उनके सुख सुविधाओं का ध्यान रखना हम सबका दायित्व है। (रिपोर्ट – रामस्वरूप लामरोड़, जयपुर)

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…