Categories

November 20, 2026

Rajasthan me 75 year saroj devi ka nidhan parijano ne pesh ki misal medical college ko dan ki body

Spread the love

अजमेर: राजस्थान के अजमेर स्थित बिहारीगंज की रहने वाली 75 वर्षीय सरोज देवी शर्मा का गुरुवार को निधन हो गया। उनकी इच्छानुसार परिजन सीमा पाठक ने जेएलएन मेडिकल कॉलेज (JLN Medical College) में उनके पार्थिव देह को दान कर दिया। सरोज देवी के शरीर से अब मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स पढ़ाई कर सकेंगे। यह देहदान लायंस क्लब वेस्ट की प्रेरणा से किया गया।

‘स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत’ की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन आभा गांधी ने बताया कि गुरुवार दोपहर 75 वर्षीय सरोज देवी का निधन हो गया था। जिससे परिजन में शोक की लहर फैल गई। सरोज के परिजन लता शर्मा, वीरेंद्र पाठक, कमल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा ने जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज में देहदान करने के लिए लायंस क्लब वेस्ट के पदाधिकारियों के सामने रजामंदी जताई।

दिवाली पर ट्रैफिक को लेकर टोकना पड़ा भारी, पार्षद से कुछ लोगों ने की मारपीट, थाने पहुंचा मामला
इनको सौंपा गया पार्थिव शरीर
इसके बाद लायंस क्लब वेस्ट के पदाधिकारियों ने जेएलएन मेडिकल कॉलेज में कागजी कार्रवाई की। जिसके बाद पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान बिहारीगंज गली नं. 4 से जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज लाया गया और देहदान करवाया। मेडिकल कॉलेज के सरंचना विभाग के स्टूडेंट्स शिक्षा एवं शोध कर सकेंगे।

बारां रेलवे स्टेशन की कैंटीन में लगी आग, दिवाली पर हाड़ौती में दो दर्जन से ज्यादा हादसे, पटाखों ने छीनी बच्चे की आंखों की रोशनी
सर्टिफिकेट देकर जताया आभार
जेएलएन मेडिकल कॉलेज के संरचना विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आभा भारद्वाज, डॉ पवन जांगिड़, डॉ ओमप्रकाश, डॉ राहुल सहित अन्य डॉक्टरों को पार्थिव देह सौंपी गई। इस अवसर पर पूर्व प्रांतपाल लायन सतीश बंसल, क्लब अध्यक्ष लायन अमितप्रभा शुक्ला, सचिव लायन प्रदीप बंसल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से दिवंगत सरोज देवी के परिजन को सर्टिफिकेट देकर परिजन को नेक कार्य के लिए आभार जताया। साथ ही लायंस क्लब के पदाधिकारियों को भी इस कार्य के लिए साधुवाद दिया।
रिपोर्ट- नवीन वैष्णव, अजमेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…