Categories

November 21, 2026

rajasthan minister parsadi lal meena sai gate out to dausa zila parishad ceo – RAS अफसर से भरी मीटिंग में कबीना मंत्री ने बोला

Spread the love

Rajasthan News: राजस्थान सरकार में मंत्री परसादी लाल मीणा ने गुरुवार को दौसा में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेते समय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री परसादी लाल जिला परिषद के सीईओ को गेट आउट बोलते हुए मीटिंग से बाहर निकाल देते हैं। सीईओ से विधायक फंड के अप्रूवल पर जवाब से नाखुश थे मंत्री।

 

rajasthan health minister parsadi lal meena hot talks with dausa zila parishad ceo and said gate out video goes viral

हाइलाइट्स

  • दौसा जिला परिषद के सीईओ की मंत्री ने जमकर ली क्लास
  • भरी मीटिंग से किया ‘गेट आउट’
  • सीईओ से विधायक फंड के अप्रूवल पर मांगा था जवाब
  • नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने बताया गलत
दौसा: सरकार के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा (parsadi lal meena) गुरुवार को दौसा में एक्शन में नजर आए। जब वह दौसा कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ले रहे थे तो कई अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भड़क गए। इस दौरान मंत्री विधायक कोष से स्वीकृत किए कार्यों में लेटलतीफी पाए जाने पर जिला परिषद के सीईओ शिवचरण मीणा (ras shivcharan meena) को जमकर लताड़ा। भरी मीटिंग में जिला परिषद सीईओ को ‘गेट आउट’ (gate out) कहते हुए मीटिंग से बाहर निकाल दिया। मंत्री की नाराजगी को देखते हुए जिला परिषद सीईओ भी मीटिंग से उठ कर बाहर चले गए। मीटिंग छोड़कर सीईओ जिला परिषद कार्यालय पहुंच गए। लेकिन तब तक उनको ‘गेट आउट’ करने वाली बात वीडियो के साथ वायरल हो गई।

पीएमओ को भी लिया आड़े हाथ, कहा-यदि कोई बाहर जांच होती है तो आप करेंगे पेमेंट

मंत्री परसादी लाल मीणा ने बिजली-पानी सड़क, रसद आदि विभाग के अधिकारियों की भी क्लास लगाई। वहीं बैठक के अंतिम चरण में जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. शिवराम मीणा को भी जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि पिछले 2 महीनों से पीपीपी मोड पर संचालित लैब बंद हैं तो समय पर सूचना क्यों नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि एक भी मरीज की जांच बाहर नहीं होनी चाहिए और यदि कोई बाहर जांच होती है तो उसका पेमेंट पीएमओ के जरिए किया जाएगा। इस दौरान पीएमओ ने दलील दी कि उनके पास जांच का कोई बिल नहीं आया है तो मंत्री ने कहा कि आपने बिल असेप्ट करने के लिए किसी व्यक्ति को अधिकृत कर रखा है क्या? जब पीएमओ से कोई संतोषप्रद जवाब नहीं लगा तो मंत्री ने फटकार लगाई और कहा कि व्यवस्थाएं सुधारो वरना ठीक नहीं होगा।
राजस्थान: अवैध संबंधों की भेंट चढ़ा 5 साल का मासूम, मां पहली करती रही गुमराह, फिर…
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा यह ठीक नहीं

मंत्री परसादी लाल मीणा के मीटिंग में अफसर को ‘गेट आउट’ करने के मामले में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सार्वजनिक रूप से अफसर को लताड़ना गलत है। इससे अधिकारी का मनोबल टूटता है। वहीं सरकार और ब्यूरोक्रेसी में टकराव बढ़ने की संभावना रहती है। यदि कोई अधिकारी ठीक से कार्य नहीं कर रहा है तो मंत्रियों के पास अधिकार हैं। वे उनको उपयोग करें। और उन पर कार्रवाई करें।

‘मेरी वाइफ का अफेयर, मैंने रंगेहाथों पकड़ा तो बोले कानून तो महिलाओं का है, तू कुछ भी नहीं कर सकता’

खाचरियावास ने सही ठहराया , कहा ऐसे अफसरों को फील्ड पोस्टिंग नहीं
इधर, परसादी लाल मीणा के जरिए गेट आउट देने के मामले में मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि परसादी लाल मीणा धीर-गंभीर नेता हैं और उन्होंने यदि किसी अफसर को लताड़ा है तो निश्चित रूप से ऐसे अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए। और उसे फील्ड पोस्टिंग नहीं देनी चाहिए।

Rajasthan Latest Breaking News: राजस्थान की ब्रेकिंग न्यूज़

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…