Rajasthan Police Constable Exam: fake candidate found in kota
rajasthan police constable exam : राजस्थान पुलिस की कांस्टेबल भर्ती के तहत कोटा में हो रही शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान फर्जी अभ्यर्थी का मामला सामने आया है। यहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के दौरान एक युवक पकड़ा गया। पुलिस ने पड़ताल की तो उसके साथ कुल 4 को गिरफ्तार किया गया।

हाइलाइट्स
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े की पोल खुली
- कोटा शहर जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने दी जानकारी
- आरएसी द्वितीय बटालियन के शिवपुरा स्थित परेड ग्राउंड पर थी शारीरिक परीक्षा
- बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया
सभी का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, पकड़ में आया फर्जी कंडीडेट
कोटा शहर जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने कहां कि कोटा रेंज की शारीरिक दक्षता परीक्षा आरएसी द्वितीय बटालियन के शिवपुरा स्थित परेड ग्राउंड पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए निजी कंपनी की सेवाएं पुलिस विभाग ले रहा है। हर अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा है। इसी सत्यापन के तहत फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया।
यूपी का अभ्यर्थी, वहीं का फर्जी कंडीडेट, भरतपुर के दो युवक भी अरेस्ट
पुलिस के अनुसार परीक्षा में एक अभ्यर्थी मूलतः उत्तर प्रदेश के आगरा और हाल सुभाष नगर भरतपुर में रहने वाला था। इस का नाम अमन कुमार जाट है। उसकी शारीरिक दक्षता परीक्षा शनिवार को थी। उसकी जगह पर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नगला हिमायू निवासी अंकित कुमार जाट (19) फिजिकल देने पहुंच गया था। जो बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान पकड़ा गया। फिंगर प्रिंट मैच नहीं होने पर पुलिस कर्मियों ने उससे गहनता से पूछताछ की। अभ्यर्थी ने बताया कि वह अमन कुमार नहीं है। पुलिस ने मूल अभ्यर्थी अमन कुमार को आरएसी मैदान के नजदीक भीतरिया कुंड स्थित तांगा स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही इस धोखाधड़ी में उसके साथ शामिल भरतपुर के उद्योग नगर थाना एरिया के उबार गांव निवासी पवन कुमार जाट (23) और देवेंद्र सिंह जाट (42) को गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट- अर्जुन अरविंद
Viral Video: ट्रेन में चढ़ते लड़की प्लेटफार्म पर गिरी देखें रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
