Rajasthan Politics: गुजरात के ताबड़तोड़ दौरे क्यों कर रहे CM अशोक गहलोत, मायने समझिए – cm ashok gehlot gujarat election 2022 visit effect rajasthan politics
अशोक गहलोत कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठकें लेने के साथ ही सीधा जनता के बीच जाकर उनसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। पब्लिक मीटिंग के बहाने वे गुजरात के लोगों से रूबरू होंगे। गहलोत सबसे पहले वड़ोदरा पहुंचेंगे। वड़ोदरा के पास स्थित गरबाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके ठीक बाद में फतेहपुरा में भी पब्लिक मीटिंग करेंगे। शाम सवा चार बजे वड़ोदरा में मीडिया से रूबरू होंगे और शाम 7 बजे सूरत के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कुल चार दिनों में अशोक गहलोत करीब 8 बार पब्लिक के बीच जाकर लोगों से बात करेंगे।
दौरे के बीच नाथद्वारा आकर श्रीराम कथा महोत्सव में शिरकत करेंगे गहलोत
चार दिवसीय दौरे से दूसरे दिन अशोक गहलोत नवसारी में पब्लिक मीटिंग करेंगे। इसके बाद वे सूरत होते हुए उदयपुर के रास्ते नाथद्वारा पहुंचेंगे। नाथद्वारा में मुरारी बापू 29 अक्टूबर से श्रीराम कथा का वाचन करेंगे। इसी दिन विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का भी लोकार्पण कार्यक्रम हैं। इस कार्यक्रम में अशोक गहलोत भी शामिल होंगे। श्रीराम कथा का यह महोत्सव 6 नवम्बर तक चलेगा। गहलोत नाथद्वारा से उदयपुर होते हुए फिर से अहमदाबाद पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम अहमदाबाद में ही करेंगे।
तीसरे दिन ताबड़तोड़ जनसंपर्क
चार दिवसीय दौरे के तीसरे दिन गहलोत सुबह 11 बजे बनासकांठा के पास स्थित विरमपुर में लोगों के बीच जाएंगे। इसके बाद खेरब्रह्मा और भिलोडा में भी जनसंपर्क करेंगे। दिन भर विभिन्न जन सभाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। शाम साढे चार बजे सिरोही आएंगे। सिरोही के आबू रोड़ में भी गहलोत का कार्यक्रम प्रस्तावित है। रात्रि विश्राम आबूरोड़ में ही करेंगे। अपने चार दिवसीय दौरे के अंतिम दिन अशोक गहलोत आबूरोड़ से वापस गुजरात के बनासकांठा के पास स्थित बड़गांव जाएंगे। वहां पर भारत जोड़ो पद यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान गहलोत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं में नया जोश भरेंगे।
रिपोर्ट – रामस्वरूप लामरोड़
