Categories

November 20, 2026

Rajasthan Politics pm modi praised ashok gehlot sachin pilot explained

Spread the love

जयपुर: राजस्थान के राजनीतिक गलियारों में सचिन पायलट बनाम अशोक गहलोत की राजनीति के बीच अब नई चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल मंगलवार को बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ धाम पर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से सूबे के सीएम अशोक गहलोत की जमकर तारीफ किया जाना आज राजस्थान के अखबारों की सुर्खियां रही हैं। जयपुर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में सवार होने पहुंचे कुछ लोग अखबार के पन्ने पलटते हुए कहते देखे गए कि पीएम मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री रहे और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह की खुले मंच से तारीफ की थी। अब गहलोत साहब की करके गए हैं। इसी बीच सचिन पायलट का भी इस पूरे मामले पर बयान आ गया है। सचिन पायलट ने भी तंज कसते हुए कहा दिया है कि पहले मोदी की ने गुलाम नबी आजाद की भी तारीफ की थी, कल मानगढ़ में जो तारीफ की उसे हल्के में नहीं ले सकते।

गहलोत का नाम लिए बिना सचिन पायलट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो बयान दिए और जो बड़ाइयां (तारीफ) की। वह काफी दिलचस्प घटनाक्रम है क्योंकि इसी प्रकार प्रधानमंत्री जी ने सदन में गुबाम नबी आजाद की भी बड़ाइयां (तारीफ) की थी। उसके बाद क्या घटनाक्रम हुआ, हम सब ने देखा है। पायलट ने कहा कि मानगढ में बड़ा इंटरेस्टिंग डवलपमेंट था। इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। जयपुर में मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने यह बयान देकर अशोक गहलोत पर सीधा निशाना साधा है।

गुलाम नबी आजाद कांग्रेस छोड़ कर बना चुके हैं नई पार्टी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे गुलाम नबी आजाद की जब संसद से विदाई हुई थी। उस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजाद की खूब तारीफ की। एक आतंकी घटना का जिक्र करते हुए मोदी जी ने कहा था कि गुजरात के कई लोग कश्मीर में फंसे हुए थे। तब गुलाम नबी आजाद ने मदद की थी। उस दिन मोदी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसु टपक पड़े थे। पिछले दिनों गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया और नई पार्टी का गठन कर दिया। आने वाले दिनों में आजाद की पार्टी कश्मीर में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

राजस्थान CM कुर्सी पर जल्द फैसला हो, धारीवाल, जोशी और राठौड़ हो बर्खास्त, मंत्री गुढ़ा ने फिर दिया हाईवोल्टेज बयान

कल गहलोत की तारीफ की तो सचिन पायलट ने कहा इसे हल्के में ना लें

एक नवंबर को मानगढ धाम में प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी और अशोक गहलोत ने मंच साझा किया था। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने अशोक गहलोत की काफी तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि पहले ये जगह काफी विरान थी। अब इसे हरा भरा कर दिया है। मोदी जी ने यह भी कहा कि अशोक गहलोत पहले भी हम मुख्यमंत्रियों में सबसे सीनियर थे और आज भी मंच पर बैठे मुख्यमंत्रियों में सबसे सीनियर है। मोदी की तारीफ के बाद गहलोत और मंच पर मौजूद सभी नेता हंस पड़े।

पायलट ने गुलाम नबी आजाद से कर दी तुलना

इधर गहलोत की तारीफ को सचिन पायलट ने गुलाम नबी आजाद की तारीफ से जोड़कर बयान दिया है। पायलट ने ताज्जुब करते हुए कहा कि मानगढ का घटनाक्रम सामान्य घटनाक्रम नहीं था। इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। पूर्व में भी जो हुआ, हम सबने देखा था। आने वाले दिनों की परिस्थितियों पर हम सब की नजर है।

पीएम मोदी को विदेश में क्यों मिलता इतना सम्मान, गहलोत ने भरे मंच से बताई वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…