Categories

November 22, 2026

राजस्थान स्टेट गैस की आपूर्ति क्षमता और कारोबार बढ़ा: अतिरिक्त मुख्य सचिव

Spread the love

जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम व चेयरमैन राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड (आरएसजीएल) डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि आरएसजीएल ने सुविधाओं के विस्तार और कारोबार में बढ़ोतरी के संयुक्त कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि नीमराणा में गैस आपूर्ति बढ़ाकर 75 हजार क्यूबिक मीटर प्रतिदिन की क्षमता विकसित कर ली है वहीं कोटा में सीएनजी स्टेशनों पर ऑनलाइन गैस  सुविधा शुरू कर दी है।

एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने यह जानकारी आरएसजीएल की बोर्ड मीटिंग को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था से इन स्टेशनों पर 24 घंटे गैस की उपलब्धता व वितरण की सुविधा रहेगी।

एसीएस माइंस एवं चेयरमैन आरएसजीएल डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि आरएसजीएल का वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान करीब 54 करोड़ 35 लाख रुपए का वार्षिक टर्न ओवर रहा है। आरएसजीएल ने बेहतरीन परिणाम देते हुए कारोबार और लाभदायकता बढ़ाई है।

राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री मोहन सिंह ने बताया कि नीमराना में आपूर्ति व्यवस्था में विस्तार के साथ ही कोटा के कुन्हाड़ी क्षेत्र में भी गैस पाइप लाइन डालने के बाद घरेलू गैस कनेक्शन देना शुरू कर दिया है। आरसजीएल एमडी श्री सिह ने बताया कि कोरोना लॉकडाउन जैसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आरएसजीएल ने टीम भावना से कार्य करते हुए व्यावसायिक दक्षता का परिचय देते हुए लाभ में बढ़ोतरी की है। उन्होंने बताया कि कोटा में घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने के काम में और तेजी लाई जा रही है।

बैठक में आरएसजीएल के संचालक मंडल के सदस्यों ने  हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…