Ram Charan: राम चरण के फैंस के लिए गुड न्यूज, भले ठंडे बस्ते में चली गई एक मूवी, पर जल्द करेंगे बड़ी अनाउंसमेंट

राम चरण के फैंस के लिए बुरी खबर
राम चरण (Ram Charan) ‘जर्सी’ मूवी के डायरेक्टर Gowtam Tinnanuri संग RC 16 मूवी पर काम करने जा रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। राम चरण की तरफ से सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपडेट दिया गया है।
जल्द करेंगे नई मूवी की अनाउंसमेंट
इस ट्वीट में लिखा है, ‘मेगा पावर स्टार राम चरण गारु का गौतम संग अगला प्रोजेक्ट #RC16 अब नहीं होने वाला है, जो पहले अनाउंस किया गया था। उम्मीद है कि ये बाद के समय में होगा। राम चरण गारु के नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट ऑफिशियली जल्द ही होगी।’ इस पोस्ट से ये भी साफ हो गया है कि राम चरण जल्द ही अपनी नई मूवी की अनाउंसमेंट करेंगे।
‘आचार्य’ को फैंस ने नकारा
राम चरण को आखिरी बार चिरंजीवी के साथ ‘आचार्य’ में देखा गया था, जिसे बॉक्स ऑफिस पर निगेटिव रिएक्शन मिला था। Koratala Siva के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में पूजा हेगड़े, सोनू सूद, Jisshu और किशोर ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
कियारा आडवाणी संग मूवी
इस समय राम चरण डायरेक्टर एस शंकर के साथ RC 15 पर काम कर रहे हैं। ये एक पॉलिटिकल थ्रिलर मूवी है, जिसमें कियारा आडवाणी लीड फीमेल रोल में हैं। इनके अलावा अंजलि, जयराम और एसजे सूर्या भी फिल्म का हिस्सा हैं।
फैमिली वेकेशन पर राम चरण
राम चरण ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर किए थे। वो फैमिली संग वेकेशन पर थे। पहले वो RRR की रिलीज और प्रमोशन के लिए जापान में थे। इसके बाद वो वहां से अफ्रीका चले गए।
