Categories

November 19, 2026

RCB vs RR 2022: IPL में अनूठा रिकॉर्ड, रियान पराग ने की एडम गिलक्रिस्ट और जैक्स कालिस की बराबरी

Spread the love

 नई दिल्ली
 
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच के हीरो रहे राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग, जिन्होंने 31 गेंद पर नॉटआउट 56 रनों की पारी खेली, इस मैच के दौरान उन्होंने चार कैच भी लपके। मैन ऑफ द मैच बने रियान पराग ने इस मैच में एक अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आईपीएल के एक ही मैच में 50 से ज्यादा रन और चार कैच लपकने वाले रियान महज तीसरे खिलाड़ी हैं और ऐसा करने वाले वह इकलौते भारतीय हैं।

 रियान से पहले आईपीएल में जैक्स कालिस और एडम गिलक्रिस्ट ऐसा कर चुके हैं। 2011 आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए जैक्स कालिस ने सबसे पहले यह कारनामा किया था। उनके बाद 2012 आईपीएल में पंजाब किंग्स (तब किंग्स XI पंजाब) की ओर से एडम गिलक्रिस्ट ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में ऐसा किया था।

 इस मैच में पराग ने विराट कोहली, शाहबाज नदीम, सुयश प्रभुदेसाई और हर्षल पटेल के कैच लपके। राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में 20 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन बनाए। रियान के अलावा कप्तान संजू सैमसन ने 27 रनों का योगदान दिया। जवाब में आरसीबी की टीम 19.3 ओवर में महज 115 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स दोनों के खाते में 12-12 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन राजस्थान रॉयल्स का नेट रनरेट बेहतर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…