Categories

November 24, 2026

शेष 38 लाख हितग्राही को भी मिलेगी खाद्य सुरक्षा

Spread the love

भोपाल

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की पात्रता सूची में छूटे हुए शेष 38 लाख हितग्राही के नाम भी जोड़े जाएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में प्रदेश के 5 करोड़ 46 लाख हितग्राही को पात्रता सूची के लिए चिन्हित किया गया था। वर्तमान में 5 करोड़ 8 लाख हितग्राही को खाद्यान्न सुरक्षा का लाभ मिल रहा है।

मंत्री सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप शत-प्रतिशत हितग्राहियों को खाद्यान्न सुरक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से शेष 38 लाख हितग्राही को भी पात्रता सूची में जोड़ा जाएगा।

प्रमुख सचिव खाद्य फैज़ अहमद किदवई ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर पात्रता सूची में छूटे हुए पात्र परिवारों के हितग्राहियों को स्थानीय निकाय के माध्यम से 16 अगस्त से 15 अक्टूबर तक विभिन्न स्तर पर कार्रवाई कर विशेष अभियान चलाकर 27 प्राथमिकता परिवार की श्रेणी में शामिल करने चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद निकाय कर्मियों द्वारा एम राशन मित्र पोर्टल पर नए‍हितग्राहियों के निर्धारित प्रारूप में आवेदन, आधार नंबर, मोबाईल नंबर, पात्रता श्रेणी, वर्तमान पता सहित पात्रता संबंधी दस्तावेज अपलोड किए जाएंगे। पंजीयन के बाद आवेदन https://rationmitra.nic.in/ पोर्टल पर संबंधित स्थानीय निकाय अधिकारी को अग्रेषित किया जाएगा, जो आवेदन खाद्य अधिकारी को अग्रेषित करेंगे। एनआईसी भोपाल द्वारा प्राप्त डाटा को एनआईसी हैदराबाद के साथ शेयर कर पात्रता पर्ची जारी की जाएगी। पात्रता पर्चियों को स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से वितरित कराया जाएगा। प्रत्येक बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…