Categories

November 19, 2026

सीसीटीवी फुटेस से हुआ खुलासा,सोनाली को जबरदस्ती पिलाई सिंथेटिक ड्रग्स

Spread the love

पणजी

भाजपा नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गोवा पुलिस ने दावा किया है कि सोनाली फोगाट की ड्रिंक में कुछ मिलाया गया है। यही नहीं पुलिस का कहना है कि ऐसा करने वाले दो लोगों को जल्दी ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। गोवा आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि सोनाली फोगाट के साथ उनके सहयोगी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह एक क्लब में उनके साथ पार्टी कर रहे थे। वीडियो से पता चलता है कि उन दो लोगों में से एक ने सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रिंक पिलाई थी।  

इस मामले को लेकर गोवा पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आईजीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह देखा गया कि सुधीर सांगवान और उसका सहयोगी सुखविंदर सिंह मृतक के साथ एक क्लब में पार्टी कर रहे थे। वीडियो से साफ है कि कि उनमें से एक ने पीड़ित को जबरदस्ती पदार्थ का सेवन कराया। यह सिथेंटिक ड्रग्स थी। सुखविंदर और सुधीर ने कबूल किया कि उन्होंने जानबूझकर एक पेय पदार्थ में कैमिकल मिलाया और पीड़िता को पिलाया।

इससे पहले गुरुवार को जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने उनके निजी सचिव सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविदर के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेत्री की मौत के दो दिन बाद गुरुवार दोपहर परिवार की सहमति से डाक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया और करीब 4.30 बजे अपनी रिपोर्ट पुलिस को दे दी। उनके खून के नमूने और विसरा को जांच के लिए भेज दिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले ही पुलिस ने दोपहर 2.56 बजे सोनाली के भाई रिकू ढाका की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। गोवा के आइजी ओमवीर सिंह बिश्नोई का कहना था कि रिकू ढाका ने दोनों पर हत्या का शक जताया है। शिकायत में कहा गया है कि सुधीर और सुखविदर काफी दिनों से सोनाली के खाने में कुछ मिला रहे थे। आइजी ने बताया कि जांच में यदि अन्य लोगों की भूमिका मिलेगी तो उनका नाम भी जोड़ा जाएगा। पुलिस ने सोनाली के गोवा में रुकने के स्थान और नाइट क्लब से जुड़े लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…