rjd executive committee list, सिंगापुर रवानगी से पहले लालू यादव ने RJD में कर दिया बड़ा खेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन में इन नेताओं को दी जगह – before leaving for singapore lalu yadav made a big game in rjd
लालू ने लिया बड़ा फैसला
लालू यादव की ओर से जारी सूची के मुताबिक पहली बार पार्टी ने चार-चार उपाध्यक्ष बनाएं हैं। जिसमें लालू यादव के परिवार की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, वरिष्ठ राजद नेता शिवानंद तिवारी शामिल हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र प्रसाद यादव और उदय नारायण चौधरी को भी बिठाया गया है। सूची में समाजवादी बैकग्राउंड वाले नेताओं को ज्यादा जगह दी गई है। उदयनारायण चौधरी जहां विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हैं, वहीं देवेंद्र यादव पुराने समाजवादी हैं। हालांकि, उदय नारायण चौधरी को लालू ने पहली बार उपाध्यक्ष का पद दिया है। आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष रहते वक्त उदय नारायण चौधरी के खिलाफ लालू ने विरोध मार्च निकाला था।
पुराने नेताओं को जगह
पूरी सूची की बात करें, तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिन नेताओं को जगह मिली है, उसमें लालू यादव के करीबी भोला यादव, जयप्रकाश यादव, कांति सिंह और जेडीयू से राजद में लौटे श्याम रजक शामिल हैं। कार्यकारिणी में लालू ने नये चेहरों को भी तरजीह दी है, जिसमें डॉ रत्नाकर, वीनू यादव, सुखदेव पासवान, यदुवंश प्रसाद यादव ,सुशीला मुराले शामिल हैं। सूची में सचिव के पद पर जो बाकी लोग शामिल हुए हैं, उनमें विधायक भरत बिंद, संगीता कुमारी, संजय ठाकुर, भारत भूषण, मोहम्मद सत्तार और झारखंड के पूर्व सांसद भूरन राम सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।
नये नेताओं को जिम्मेदारी
लालू ने बिहार विधान परिषद में सदस्य डॉ. सुनील सिंह को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का पद दिया है। राजद के सूत्र बताते हैं कि कुल 28 पार्टी में पदाधिकारी बनाये गए हैं। जिनमें सांसदों के अलावा विधायकों को उचित जगह मिली है। सूत्रों ने बताया कि अब्दुल बारी सिद्दीकी राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बने रहेंगे। जगदानंद सिंह को लेकर कहा जा रहा है कि वे एक बार फिर राजद प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालते हुए कार्यालय लौटेंगे। राजद सुप्रीमो से जगदानंद की खास मुलाकात हुई है। उसके बाद कयासों पर विराम लग गया है कि सिद्दीकी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी जाएगी।
