Categories

November 19, 2026

road accident, BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले की गाड़ी डिवाइडर से टकराई, एक महिला की मौत – chhattisgarh bjp state president arun sao convoy car collided with the divider one woman died

Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (BJP state president Arun Sao) के काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसा उस समय हुआ जब अरुण साव धमतरी जिले से रायपुर लौट रहे थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दिवंगत विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रायपुर लौट रहे थे इसी दौरान जब उनका काफिला कुरूद के चर्रा गांव के करीब से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार पायलेटिंग गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

गाड़ी के सामने आ गई थी बाइक
जानकारी के मुताबिक पायलेटिंग गाड़ी के सामने अचानक से बाइक सवार आ गया। जिसकी वजह से तेज रफ्तार स्कार्पियों अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिस कारण हादसा हो गया।
इसे भी पढ़ें-
शाजापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: 4 की मौके पर मौत, क्षतिग्रस्त वाहन में मिला संदिग्ध सामान

एक महिला की मौत
पायलेटिंग गाड़ी पलटने के दौरान वहां से गुजर रही एक अन्य बाइक उसकी चपेट में आ गई। जिस कारण बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई जबकि बाइक में पीछे बैठी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची औऱ घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, जिस महिला की मौत हुई है उसे धमतरी जिले का बताया जा रहा है।

सीएम भूपेश बघेल ने हादसे पर जताया दुख
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिल में हादसे की जानकारी मिलने पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी के काफिले के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी ईश्वर कृपा से सकुशल हैं। हादसे में एक महिला की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर मैं शोक व्यक्त करता हूं। घायल आरक्षक के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

हार्ट अटैक से हुआ था निधन
बता दें कि मनोज मंडावी कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से कांग्रेस के विधायक थे और वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष भी थे। 16 अक्टूबर को हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव उनके पैतृक निवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

रिपोर्ट – सोमेश पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…