Categories

November 19, 2026

रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

Spread the love

 नई दिल्ली  

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने गुरुवार को श्रीलंका को पहले टी20 मैच 62 रनों से करारी शिकस्त देकर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने रोहित की कप्तानी में एक और नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। हिटमैन ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर लिया है, जो दुनिया में अब तक कोई भी कप्तानी नहीं कर पाया है। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया का लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में घर में खेला गया यह 16वां मुकाबला था। और भारत ने अब तक इन 16 मैचों में से 15 में जीत दर्ज की है।
 
T20I में रोहित का बतौर कप्तान यह 16वां मैच था और इनमें से उन्होंने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। रोहित की कप्तानी में भारत घर में अब तक केवल एक ही मैच हारा है। वर्ल्ड क्रिकेट में अब तक किसी भी इंटरनेशनल टीम के कप्तान ने अपने घर में रोहित के जितने मैचों में जीत दर्ज नहीं की है। पूर्व कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने घर में 13 मैचों में जीत दर्ज की थी जबकि नौ हारे थे। हालांकि इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भी अपने घर में टी20 इंटरनेशनल मैचों में 15 जीते हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने रोहित से ज्यादा मैच खेले हैं। मॉर्गन ने जहां 25 मैच में 15 जीत दर्ज की है तो वहीं विलियमसन ने 30 मैच में 15 जीते हैं।

रोहित की कप्तानी में भारत की ऑवरऑल 22वीं जीत

रोहित ने भारत के लिए इंटरनेशनल मैचों में अब तक 26 मैचों में कप्तानी की है। इन 26 मैचों में से टीम को 22 में जीत मिली है। रोहित की कप्तानी में भारत की श्रीलंका के खिलाफ यह 5वीं जीत थी। इसके अलावा भारतीय टीम की यह लगातार 10वीं टी20 जीत थी। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा 6 मैच जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…