Categories

November 22, 2026

रोटरी क्लब आफ जालंधर ने जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

Spread the love

जालंधर
रोटरी क्लब आफ जालंधर की तरफ से जरूरतमंदों की मदद के लिए शुरू किया गया अभियान निरंतर जारी है। इस क्रम में क्लब की तरफ से एक साथ दो सर्विस प्रोजेक्ट किए गए। इसके तहत जरूरतमंद तक 51 परिवारों को फ्री राशन भेंट किया गया। वहीं एक दिव्यांग जरूरतमंद को ई-रिक्शा के लिए सहायता राशि का चेक जारी किया। क्लब के अध्यक्ष अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान विधायक शीतल अंगुराल मुख्य अतिथि तथा भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी बतौर विशेष अतिथि शामिल हुए। समारोह का आगाज ज्योति प्रज्वलित करके किया गया। इसके उपरांत क्लब के अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने क्लब की गतिविधियों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जुलाई माह में गरीब तथा जरूरतमंद परिवारों को राशन देने की परंपरा शुरू की थी, जो निरंतर जारी है।

ई-रिक्शा के लिए जारी की जा रही राशि
इसी तरह गरीब तथा दिव्यांग लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी रोटरी क्लब आफ जालंधर ने मुहिम शुरू की है। इसके तहत उन्हें ई-रिक्शा के लिए राशि जारी की जा रही है। अभी तक पांच जरूरतमंद दिव्यांगों को ई रिक्शा के लिए सहायता राशि का चेक जारी किए जा चुके हैं। प्रोजेक्ट डायरेक्टर परभपाल सिंह पन्नू तथा को प्रोजेक्टर सुखविंदर सिंह ने समारोह का संचालन किया। एडवोकेट केसी गुप्ता तथा सीए सलिल गुप्ता ने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

सभी अतिथियों को किया गया सम्मानित
क्लब की तरफ से सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब के सचिव जितेंद्र जैस्वाल, पूर्व अध्यक्ष प्रभपाल सिंह पन्नू, दविंदर गुप्ता, महेश गुप्ता, एसके बांसल, कृष्ण अरोड़ा, संजय कुमार, सुखविंदर सिंह, एडवोकेट विशाल परुथी, नूपुर, केसी गुप्ता व सलिल गुप्ता सहित सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…