Categories

November 19, 2026

Sachin Tendulkar Retirement: जब क्रिकेट के भगवान के साथ रोया पूरा हिंदुस्तान, आज ही के दिन ऐतिहासिक सफर का हुआ था अंत

Spread the love


नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर, एक ऐसा नाम जो दर्शकों को स्टेडियम तक लाने के लिए हमेशा काफी रहा। एक ऐसा बल्लेबाज, जो मैदान पर उतरा तो शोर अचानक तेज हो गया। उम्मीदें इतनी ज्यादा लेकिन दवाब जैसे उन्होंने कभी लिया ही नहीं। आज से 5 साल पहले इस दिग्गज ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। साल 2013 (14 से 16 नवंबर) में मुंबई में वेस्ट इंडीज के खिलाफ सचिन ने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला।

सचिन ने उस मैच में 118 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 74 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने यह मैच पारी और 126 रन से जीता और ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ के नाम से मशहूर सचिन को शानदार विदाई मिली। टीम इंडिया ने 14 नवंबर 2013 से शुरू हुए इस मैच को 3 दिनों मे ही जीत लिया था।

15 नवंबर 1989 को अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेलने वाले सचिन ने 24 साल तक देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने करियर की पहली टेस्ट सेंचुरी इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में 1990 में जड़ी थी, तब 119 रन की नाबाद पारी खेली। दूसरी टेस्ट सेंचुरी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाई थी। उन्होंने सिडनी में जनवरी 1992 को खेले गए टेस्ट मैच में नाबाद 148 रन की शानदार पारी खेली। सचिन के नाम 200 टेस्ट मैचों में कुल 15921 रन दर्ज हैं। उन्होंने 51 टेस्ट शतक जड़े।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी सचिन का अतिम टेस्ट के बाद मेसेज का विडियो शेयर किया था। विडियो में जैसे ही भावुक होकर तेंदुलकर कहते हैं कि मैदान पर सुनाई देने वाली ‘सचिन-सचिन’ की आवाज मेरे कानों में हमेशा गूंजती रहेगी तो दर्शक जोर-जोर से उनका नाम पुकारने लगते हैं।

16 साल की उम्र में इंटरनैशनल डेब्यू करने वाले सचिन ने क्रिकेट के मैदान पर कई रेकॉर्ड बनाए, जिनमें से आज भी कई ऐसे हैं जिन्हें कोई तोड़ नहीं पाया है। रेकॉर्ड्स के बादशाह सचिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेले लेकिन फिर वह इसी टीम के मेंटॉर बन गए।

Sourav Ganguly: सचिन और सहवाग में किसके साथ ओपनिंग करना पसंद, कौन सबसे मुश्किल गेंदबाज, सौरव गांगुली ने दिए मजेदार जवाबT20 WC Opinion: कपिल से सचिन- धोनी और अब रोहित.. इन खिलाड़ियों को पता क्यों नहीं चलता कि संन्यास का समय आ गयाVirat Kohli Record: विराट कोहली का अद्भुत रिकॉर्ड, दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर सका है ऐसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…