Categories

November 19, 2026

sam curran: सैम करन के पंजे से धराशाई हुए अफगानिस्तान के बल्लेबाज, इंग्लैंड के लिए टी20 में रचा इतिहास

Spread the love

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया। टीम के लिए सैम करन ने अपनी कहर बरपाती हुई गेंद से अफगानी बल्लेबाजों को बिल्कुल भी संभलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने मैच में टीम के लिए बेहतरीन पांच विकेट हासिल किए। सैम करन इंग्लैंड के लिए 3.4 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, अजमत उल्लाह, राशिद खान और फजल हक फारुखी को अपना शिकार बनाया।

इसके साथ ही सैम करन टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के पहले गेंदबाज भी बने जिन्होंने पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। करन से पहले इस फॉर्मेट में कोई भी गेंदबाज इंग्लैंड के लिए ऐसा नहीं कर पाए थे।

टी20 में इससे पहले गेंदबाजी का बेस्ट फिगर का रिकॉर्ड आदिल राशिद के नाम था। राशिद ने साल 2021 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 2 रन देकर चार विकेट लेने का कारनामा किया था। वहीं साल 2019 में क्रिस जॉर्डन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 6 रन देकर चार विकेट लिए थे। जॉर्डन और राशिद के अलावा डेविड विली ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 7 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

करन के अलावा स्टोक्स और वुड ने भी दिखाया कमाल

सैम करन की इस धारदार गेंदबाजी के कारण ही अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना सकी। करन के अलावा मार्क वुड और बेन स्टोक्स ने भी अपना दम दिखाया। वुड और स्टोक्स ने भी मैच में दो-दो विकेट लिए। वहीं क्रिस वोक्स को भी एक सफलता मिली।

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी हुई फेल

इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में टॉस हारने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने कहा था कि वह पहले बल्लेबाजी कर स्कोरबोर्ड पर कुछ रन बनाना चाहते हैं। हालांकि उनकी जो रणनीति थी वह बिल्कुल भी काम नहीं आ सकी। इब्राहिम जादरान और उस्मान गनी के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सके। जादरान ने 32 गेंद में 32 रनों की पारी खेली। वहीं गनी ने 30 रनों का योगदान दिया। वहीं गुरबाज ने 10 रनों की पारी खेली।

इन तीनों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर सके, जिसके कारण अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 111 रन के स्कोर पर सिमट गई।

Ind vs Pak Ground Report: भारतमय हुआ मेलबर्न शहर, क्रिकेट प्रेमियों में गजब का जुनून, प्रैक्टिस देखने के लिए उमड़ रही भारी भीड़
Ind vs Pak: पाकिस्तान जाकर क्रिकेट क्यों नहीं खेल सकते… शमी-सिराज का नाम लेकर ओवैसी ने निकाला मुस्लिम ऐंगल
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम की इस हरकत पर भड़क गए सुनील गावस्कर, खुलेआम लगाई खिलाड़ियों को फटकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…