Categories

November 19, 2026

Samantha Ruth: आलिया को पीछे छोड़ सामंथा फिर बनीं नंबर-1 एक्‍ट्रेस, अस्‍पताल में भर्ती होने की खबर निकली अफवाह

Spread the love

सामंथा रुथ प्रभु की गिनती साउथ की पॉपुलर और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में होती है। उनके चर्चे तो अब बॉलीवुड तक होने लगे हैं। सिर्फ साउथ के फिल्ममेकर्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्ममेकर्स और एक्टर्स भी सामंथा के साथ काम करना चाहते हैं। सामंथा रुथ प्रभु ने 12 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और आज वह देश की सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वालीं एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। तभी तो पॉपुलैरिटी के मामले में सामंथा रुथ प्रभु ने आलिया भट्ट से लेकर कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण तक को पीछे छोड़ दिया है।

Samantha Ruth Prabhu पॉपुलैरिटी के मामले में इस समय देश की नंबर वन स्टार हैं। यह दूसरी बार है जब सामंथा देश की नंबर वन स्टार बनी हैं और उन्होंने Alia Bhatt और Deepika Padukone को मात दी है। दरअसल हर महीने ऑरमैक्स देश की 10 सबसे पॉपुलर फीमेल स्टार्स की लिस्ट जारी करता है। मई 2022 में जारी की गई लिस्ट में सामंथा रुथ प्रभु टॉप पर थीं, जबकि आलिया भट्ट दूसरे नंबर पर थीं। वहीं दीपिका पादुकोण चौथे और कटरीना कैफ सातवें नंबर पर थीं। सामंथा ने एक बार फिर तीनों बी-टाउन एक्ट्रेसेस को पछाड़ दिया है।


अक्टूबर में सबसे पॉपुलर रहीं सामंथा, कटरीना भी पीछे

ऑर्मैक्स की अक्टूबर 2022 की जो लिस्ट आई है, उसमें पॉप्युलैरिटी के मामले में सामंथा रुथ प्रभु टॉप पर हैं, जबकि आलिया भट्ट दूसरे नंबर पर हैं। वहीं दीपिका पांचवे और कटरीना कैफ सातवें नंबर पर हैं। इसी लिस्ट में नयनतारा, काजल अग्रवाल, अनुष्का शेट्टी और तृषा कृष्णन जैसी एक्ट्रेसेस का भी नाम शामिल है। आलिया भट्ट इसी साल 6 नवंबर को मां बनी हैं। उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।

सामंथा के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें झूठीं
सामंथा रुथ प्रभु हाल ही अपनी फिल्म ‘यशोदा’ को लेकर चर्चा में रहीं, जिसमें वह सरोगेट मदर बनी हैं। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कुछ हफ्ते पहले ही सामंथा ने अपनी एक बीमारी के बारे में खुलासा किया था, जिसने फैंस को परेशान कर दिया था। सामंथा ने बताया कि वह मायोसाइटिस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। हाल ही ऐसी खबरें आई थीं कि सामंथा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन सामंथा के स्पोक्सपर्सन ने इन खबरों को अफवाह बताया है।


इन फिल्मों में नजर आएंगी सामंथा रुथ प्रभु
‘इंडियाटुडे’ से बातचीत में सामंथा के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि एक्ट्रेस के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें झूठी हैं। वह बिल्कुल ठीक हैं और घर पर हैं। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो सामंथा अगले साल ‘शाकुंतलम’ और ‘खुशी’ नाम की दो तेलुगू फिल्मों में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…