Categories

November 20, 2026

सरफराज खान को जल्द ही मिल सकता है टेस्ट सीरीज खेलने का मौका

Spread the love

नई दिल्ली
मुंबई के युवा बल्लेबाज सरफराज खान को रेड-बाल क्रिकेट में उनके लगातार अच्छी फार्म और पिछले दो वर्षों में रणजी ट्राफी में उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। मध्य प्रदेश के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रणजी ट्राफी फाइनल के दूसरे दिन 134 रन बनाने वाले 24 वर्षीय इस बल्लेबाज को नवंबर में होने वाली बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने की उम्मीद है। सरफराज खान ने मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्राफी 2022 के फाइनल मैच की पहली पारी में शतकीय पारी तो खेली ही थी, लेकिन इससे पहले भी उन्होंने अपनी टीम के लिए लगातार इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया। टाइम्स आफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू क्रिकेट में लगातार उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के खिलाफ इस साल नवंबर में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिल सकती है।

बीसीसीआइ के एक सूत्र ने कहा कि अब उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल है। उनका प्रदर्शन उनकी विशाल क्षमता के बारे में बोल रहा है और भारतीय टीम में कई पर दबाव बना रहा है। जब चयनकर्ता बांग्लादेश टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का चयन करेंगे तो वो निश्चित ही टीम में होंगे। उन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में भी भारत ए के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था और वह एक शानदार फील्डर भी हैं।  सरफराज खान के इस सीजन में अब तक रणजी ट्राफी में किए गए प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 6 मैचों की 8 पारियों में 133.85 की विशाल औसत से 937 रन बनाए हैं और इसमें चार शतक व दो अर्धशतक शामिल है। उन्होंने पिछले सीजन में भी 900 से ज्यादा रन बनाने में सफलता हासिल की थी। रणजी ट्राफी इतिहास में वो तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने दो सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाने में सफलता हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…