Categories

November 20, 2026

महिला सिपाही भर्ती परीक्षा में बैठाया था स्कॉलर, पीईटी में हुई गिरफ्तार

Spread the love

पटना
महिला सिपाही की भर्ती में गया की रहने वाली राखी कुमारी ने लिखित परीक्षा में किसी स्कॉलर को बैठाया था। परीक्षा पास करने के बाद शनिवार को फिजिकल टेस्ट के दौरान उसके पकड़े जाने पर इसका खुलासा हुआ। गर्दनीबाग हाईस्कूल में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान जब उसका साइन, चेहरा अंगूठे का निशान मिसमैच हुआ तो उसे गर्दनीबाग थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया।

गर्दनीबाग थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने बताया कि लिखित परीक्षा में उसके स्थान पर स्कॉलर बैठा था। केस दर्ज कर पकड़ी गई राखी को जेल भेजा जाएगा। महिला सिपाही भर्ती में फर्जीवाड़े का यह तीसरा मामला है। शुक्रवार को भी दक्षता परीक्षा के दौरान दो महिला अभ्यर्थियों को पकड़ा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…