Categories

November 22, 2026

ग्वालियर के स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य एवं आकर्षक तिरंगा यात्रा

Spread the love

1111 मीटर लम्बे तिरंगे का शहर में जगह-जगह हुआ आत्मीय स्वागत
ग्वालियर

ग्वालियर शहर में एबनेज़र स्कूल के बच्चों द्वारा एक हजार 111 मीटर लम्बे विशाल तिंरगे को लेकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। महाराज बाड़ा से शुरू होकर सराफा, गस्त का ताजिया, राम मंदिर, छप्पर बाला पुल, शिंदे की छावनी, दीनदयाल मॉल के सामने से होते हुए फूलबाग पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

विशाल तिरंगा यात्रा में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली में हर घर में तिरंगा फहराने की अपील करते हुए बच्चे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

महाराज बाड़ा पर तिरंगा यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी. श्रीनिवास वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी और एडीएम इच्छित गढ़पाले शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के समापन स्थल फूलबाग में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, आयुक्त नगर निगम किशोर कन्याल, अपर आयुक्त नगर निगम अतेंद्र सिंह गुर्जर, एसडीएम सी.बी. प्रसाद और अनिल बनवारिया, एबनेज़र स्कूल के संचालक अमित जैन और रेडियो चस्का के संचालक ने राष्ट्रीय ध्वज रैली का स्वागत और सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…