Categories

November 20, 2026

एसईसीएल ने वित्तीय वर्ष 21-22 में 6000 करोड़ रुपए से अधिक का भरा जीएसटी रिटर्न

Spread the love

बिलासपुर
वित्तीय वर्ष 2021-22 के समयबद्ध तरीके से जीएसटी फाईलिंग हेतु एसईसीएल को वित्त मंत्रालय] भारत सरकार द्वारा प्रशंसा पत्र दिया गया है। यह प्रशस्ति पत्र चुनिंदा संस्थाओं को समय से तथा नियमानुसार जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के लिए जारी किया जाता है।

विदित हो कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में एसईसीएल ने जीएसटी के रूप में छै: हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया है। वहीं पिछले 5 वर्षों में सरकारी खजाने में एसईसीएल द्वारा तीस हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रुपए जीएसटी के रूप में जमा कराए गए हैं। यदि राज्य वार बात करें तो छत्तीसगढ़ राज्य में अपने संचालन के क्षेत्रों से पिछले 4 वर्षों में 22 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि जीएसटी मद में जमा की गयी है।

सीएमडी एसईसीएल डॉ. प्रेम सागर मिश्रा अतिरिक्त प्रभार निदेशक (वित्त) एसईसीएल, महाप्रबंधक वित्त सह लोक सेवा उद्यम बोर्ड द्वारा एसईसीएल के निदेशक वित्त हेतु अनुशसित श्री जी. श्रीनिवासन, उप महाप्रबंधक (वित्त) श्री अजय पाण्डे सहित वित्त विभाग की टीम ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए वित्त विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता हमारे क्षेत्रों व मुख्यालय में कार्यरत वित्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की तत्परता व मेहनत का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…