Categories

November 23, 2026

सिवनी बंद : 2 आदिवासी युवकों की हत्या के विरोध का दिखा असर, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Spread the love

नई दिल्ली
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में दो युवाओं की हत्या के विरोध में सोमवार को सिवनी बंद का मिला जुला असर रहा। मूल निवासी आदिवासी संघर्ष समिति द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के साथ ही ग्राम सिमरिया में बीते 2 व 3 मई की रात दो जनजाति युवाओं की हत्या को लेकर सिवनी बंद का ऐलान किया गया था।

जिला मुख्यालय में बंद का मिला जुला असर रहा। बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट है तथा सिवनी पहुंचने वाले सभी मार्गो पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। भारी वाहनों का सिवनी शहर की सीमा में प्रवेश बंद रखा गया है। इस आंदोलन में आने वाले लागों को चेक पोस्ट लगाकर रोक दिया गया है। सिवनी शहर में प्रवेश ना मिलने पर आंदोलन में आ रहे लोग चेकपोस्ट पर ही बैठ गए है। आपको बता दें कि सिवनी जिले के सिमरिया गांव में बीते मंगलवार यानी तीन मई को 15-20 लोगों की भीड़ ने संपत लाल वट्टी और धानसाय इनवाती नाम के दो आदिवासियों को पीट- पीट कर मार डाला था। बृजेश नाम के एक और आदिवासी को भी पीटा गया था।

मीडिया रिपोर्टों में बताया गया था कि स्थानीय पुलिस को भीड़ द्वारा इन लोगों के पकड़े जाने की सूचना मिली थी, लेकिन जब तक पुलिस स्थल पर पहुंची तब तक संपत लाल और धानसाय को मार दिया गया था। इसी मारपीट और हत्या के विरोध में यह बंद किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…