Categories

November 22, 2026

मंडी के साथ समाज और देश की सेवा करें : कृषि मंत्री पटेल

Spread the love

भोपाल
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने मंडी बोर्ड कार्यालय में आज 13 अभ्यर्थियों को अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि सभी नवनियुक्त कर्मचारी मंडी बोर्ड के साथ समाज और देश सेवा में अपना योगदान देंगे। मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष सुमंजू दादू ने भी नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दी।

कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड अंतर्गत प्रदेश की विभिन्न कृषि उपज मंडियों में कार्यरत कर्मचारियों की आकस्मिक मृत्यु होने पर बोर्ड द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा कर उनके परिजन को अनुकंपा नियुक्ति दी जा रही है। पटेल ने कहा कि सभी नवनियुक्त कर्मचारी स्वयं को कभी भी अकेला न समझे। वह सभी उनके परिवार के सदस्य की तरह है। उनकी समस्या के निराकरण के लिए वह स्वयं सदैव तत्पर रहेंगे। मंत्री पटेल ने कहा कि प्रयास किया गया है कि सभी कर्मचारियों को उनके इच्छित स्थान पर ही अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए।

एमडी मंडी बोर्ड विकास नरवाल ने बताया कि सहायक ग्रेड-3 के 9 पदों और भृत्य एवं चौकीदार के 4 पदों पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। इच्छित स्थानों पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है, जबकि 6 कर्मचारियों को अन्यत्र नियुक्ति प्रदान की गई है। जैसे ही पद रिक्त होंगे उनके स्थानांतरण उनके इच्छित स्थान पर किये जाएंगे।

मंडी बोर्ड में दी गई श्रद्धांजलि

कृषि मंत्री पटेल, अधिकारियों और नवनियुक्त कर्मचारियों ने मंडी बोर्ड में 2 मिनट का मौन रखकर मृतक कर्मचारियों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…