Categories

November 22, 2026

लाहौर में शाहीन अफरीदी ने लगाई दहाड़, 3 गेंदों में वॉर्नर-लाबुशेन को बनाया अपना शिकार

Spread the love

नई दिल्ली
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में जा रहा है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने इस मैच में मेजबान टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को अफरीदी ने तीसरे ही ओवर में दो झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया है। अफरीदी ने इस दौरान सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) के साथ मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को अपना शिकार बनाया है। महज 3 गेंदों के अंदर अफरीदी ने इन दोनों ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

लाहौर में 13 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई है, ऐसे में दर्शकों के लिए यह नजारा काफी शानदार रहा होगा। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शाहीन ने इवस्विंग पर डेविड वॉर्नर को LBW आउट किया। वॉर्नर 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए लाबुशेन को ओवर की चौथी गेंद पर अफरीदी ने बाहर जाती हुई गेंद पर विकेट के पीछे अपना शिकार बनाया। लाबुशेन लगातार दूसरी बार अपना खाता नहीं खोल पाए। इससे पहले कराची टेस्ट की पहली पारी में भी वह शून्य पर आउट हुए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…