Categories

November 21, 2026

Shivam Mavi: KKR ने जिसे किया था बाहर, उसी ने मुंबई की लगाई वाट, पृथ्वी साव-रहाणे हुए हवा

Spread the love

अहमदाबाद: मुंबई की अनुभवहीन टीम को आठ विकेट से हराकर उत्तर प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शिवम मावी की अगुआई में यूपी के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों की मददगार पिच पर मुंबई को 220 रन पर आउट कर दिया। मावी ने 41 रन देकर चार विकेट लिए जबकि कार्तिक त्यागी और शिवा सिंह को 2-2 विकेट मिले। बता दें कि शिवम को हाल ही में कोलकाता नाइटराइडर्स ने रिलीज किया था, जबकि इस यंगस्टर ने अब अपनी तूफानी गेंदों से तबाही मचा दी।

जवाब में यूपी को विकेटकीपर और ओपनर आर्यन जुयाल ने 103 गेंद में 82 और माधव कौशिक ने 75 गेंद में 46 रन की पारी खेल शानदार शुरुआत दिलाई। बाद में कप्तान करण शर्मा ने 38 गेंद में नाबाद 42 रन बनाकर टीम को 26 गेंद बाकी रहते जीत दिला दी। यूपी का सामना अब महाराष्ट्र से होगा।

मुंबई की टीम यशस्वी जायसवाल और सरफराज अहमद के बिना उतरी थी जो बांग्लादेश दौरे पर इंडिया-ए टीम के साथ हैं। पृथ्वी साव (10) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (26) कुछ खास नहीं कर सके। ऐसे मं शम्स मुलानी (70 गेंद में 51 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तामोर (67 गेंद में 53 रन) ने छठे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला।

शिवम मावी ने सूरमा बल्लेबाज पृथ्वी साव को 10 रन पर क्लीन बोल्ड किया तो अरमान जाफर को LBW करते हुए दूसरा विकेट हासिल किया। इसके बाद हार्दिक तामोरे 53 रन बनाकर शिवम के शिकार बने तो तनुश को 9 रनों पर चलता करते हुए अपना चौथा विकेट झटका। IPL करियर की बात करें तो शिवम ने 32 मैचों में 30 विकेट झटके हैं, जबकि 21 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
Kenya vs Mali: सूर्यकुमार यादव बरसा रहे थे चौके-छक्के, उधर इस टीम ने बनाया महारिकॉर्ड, सिर्फ 15 गेंदों में 10 विकेट से जीता मैचIND vs NZ: डेब्यू मैच में उमरान ने अपनी रफ्तार से बरपाया कहर, कांप गए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…