Categories

November 20, 2026

शिवपुरी: चाचा ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या की, लाश गेहूं के बर्तन में छिपायी

Spread the love

ग्वालियर
शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना इलाक़े में इमलिया गाँव में मकर संक्रांति को छह साल की मासूम बच्ची के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म किया। घटना को छिपाने के लिए उसने बच्ची की हत्या कर दी और लाश को गेहूं के स्टॉक को रखने वाले बर्तन (बिंडा) में छिपा दिया। बच्ची की दादी ने तलाश के दौरान पोती की लाश को बिंडा में देखा। बताया जाता है कि मकर संक्रांति 14 जनवरी को इमलिया गांव के पास मेला लगता है। छह साल की बच्ची को परिवारवालों ने जब देखा तो वह नहीं दिखाई दी तो उन्हें यह लगा कि सहेलियों के साथ मेले में गई होगी। मगर जब रात तक वह नहीं दिखी तो तब उसकी तलाश शुरू हुई। परिवार वालों ने बच्ची के नहीं मिलने के कारण पुलिस को भी सूचना दी लेकिन घर मे दादी ने गेहूं को डालने के लिए बिंडा खोला तो उसमें मासूम का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की सख्ती के बाद चाचा ने कबूला जुर्म
मामला संगीन होने के कारण पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। घर में सदस्यों और आसपास के लोगो से कड़ी पूछताछ की गई तो मासूम बच्ची के चाचा उत्तम आदिवासी पर शक हुआ। वह पिछले दो दिन से गायब था। जब पुलिस ने इसे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। बताया जा रहा है इस दरिंदे चाचा ने ली मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म के बाद गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…