Categories

November 20, 2026

स्मार्टफोन ने रोक ली रूस की गोली, यूक्रेनी सैनिक की बची जान

Spread the love

 कीव।

यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में रूस का हमला लगातार जारी है। युद्ध के मैदान की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सैनिक की जान उसके स्मार्टफोन ने बचा ली। कथित तौर पर रूसी सैनिकों द्वारा चलाई गई गोली उसकी जेब में रखे स्मार्टफोन में लगी और वहीं रुक गई। यह वायरल वीडियो रूस-यूक्रेन युद्ध का बताया जा रहा है। आपको बता दें कि दो महीने से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है।

30 सेकेंड के लंबे वीडियो में यूक्रेन का एक कथित सैनिक दूसरे व्यक्ति से बात कर रहा है। इसमें उसे यह कहते हुए सुना जा रहा है कि स्मार्टफोन ने उसकी जान बचाई। वीडियो में दिख रहे स्मार्टफोन में 7.62 एमएम की गोली फंसी होती है। अगर यह दावा सही है तो यूक्रेनी सैनिक के लिए स्मार्टफोन बुलेटप्रूफ जैकेट की तरह काम किया।
 

रूस-यूक्रेन युद्ध
जैसे ही यूक्रेन पर रूसी आक्रमण अपने दूसरे महीने में प्रवेश कर रहा है, मास्को ने पूर्वी यूक्रेन में अपने हमलों की तीव्रता बढ़ा दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 21 अप्रैल को घोषणा की कि रणनीतिक बंदरगाह शहर मारियुपोल को 'सफलतापूर्वक मुक्त' कर दिया गया है। वर्तमान में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में बम धमाकों में इजाफा हुआ है। दोनों पक्ष इस क्षेत्र पर नियंत्रण पाने के लिए जमकर संघर्ष कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…