Categories

November 22, 2026

चीन में फिर से पढ़ाई शुरू कर सकते हैं कुछ विदेशी छात्र, ड्रैगन ने बताया क्या है उसका प्लान

Spread the love

बीजिंग

चीन ने सोमवार को कहा कि वह 'वास्तविक जरूरतों' वाले कुछ विदेशी छात्रों को देश में लौटने की अनुमति देने की योजना बना रहा है। ये छात्र चीन के कोविड वीजा प्रतिबंधों के चलते लगभग दो साल से अपने देश में फंसे हुए हैं। यह घोषणा इन खबरों के बीच आई है कि बीजिंग ने कुछ पाकिस्तानी छात्रों को वीजा जारी किया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, 'सुरक्षा सुनिश्चित करने के आधार पर, हम महामारी की बदलती अंतरराष्ट्रीय स्थिति और छात्रों की वास्तविक जरूरतों के मद्देनजर छोटी संख्या में विदेशी छात्रों की चीन वापसी के लिए व्यवस्था का समन्वय कर रहे हैं।' हालांकि, उन्होंने वास्तविक जरूरतों के मानदंडों के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

इन सवालों के जवाब में कि पाकिस्तान स्थित चीनी दूतावास ने पाकिस्तानी छात्रों को वीजा जारी करना शुरू कर दिया है, उन्होंने कहा, ''संबंधित छात्रों को चीन के महामारी रोकथाम प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना चाहिए।' बीजिंग द्वारा कोविड-19 वीजा प्रतिबंध के कारण 28,000 से अधिक पाकिस्तानी छात्र लगभग दो वर्षों से अपने देश में फंसे हुए हैं।
 

झाओ ने पाकिस्तानी छात्रों को वीजा दिए जाने की खबरों का खंडन नहीं किया, लेकिन 23,000 भारतीय छात्रों को अनुमति देने के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। इनमें से ज्यादातर चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। पिछले महीने, चीन ने भारत से 23,000 से अधिक भारतीय छात्रों की जल्द वापसी के लिए काम करने का वादा किया था और नई दिल्ली को आश्वासन दिया था कि उनके साथ किसी भी तरह से भेदभाव नहीं किया जाएगा क्योंकि उनकी पढ़ाई फिर से शुरू होना एक राजनीतिक मुद्दा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…