Categories

November 20, 2026

विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमृतधारा महोत्सव का शुभारंभ

Spread the love

कोरिया
विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम लाई में आयोजित अमृतधारा महोत्सव का कार्यक्रम आस्था, उत्साह और रंगों से भरा हुआ रहा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में अमृतधारा महोत्सव का आगाज हुआ। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ महंत ने समस्त लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने अमृतधारा महोत्सव की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां भक्ति, प्राकृतिक सौंदर्य, वन संपदा के साथ ही पारंपरिक खेलों के आयोजन कर कोरिया की आंचलिक विशेषता का अद्भुत सम्मिश्रण किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरिया जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और अमृतधारा जलप्रपात स्थल को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप विकसित करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेण्ड्रा और पटना चौरासी का भी पर्यटन स्थल के रूप में विकास किया जाएगा।

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं सविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरो ने भी महाशिवरात्रि एवं अमृतधारा महोत्सव की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अमृतधारा महोत्सव के अवसर पर स्वागत उद्बोधन कर अतिथियों एवं आम जन का स्वागत किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कुणाल दुदावत ने उद्बोधन कार्यक्रम के समापन पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में जनमानस ने अमृतधारा महोत्सव का आनंद उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…