Categories

November 22, 2026

Sputnik Light: रूस में बनी है स्पूतनिक लाइट वैक्सीन, स्पूतनिक लाइट वैक्सीन को DCGI की अनुमति

Spread the love

नई दिल्ली
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देश को एक और नया हथियार मिल गया है. ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सिंगल डोज वैक्सीन स्पूतनिक लाइट के इस्तेमाल को हरी झंडी दे दी है. डीसीजीआई की ओर से स्पूतनिक लाइट के इस्तेमाल को हरी झंडी मिलने के बाद अब रूस की इस वैक्सीन के इस्तेमाल का रास्ता साफ हो गया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है. स्पूतनिक लाइट के इस्तेमाल की अनुमति के साथ ही देश में अब कोरोना की कुल नौ वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा है कि कोरोना महामारी के खिलाफ सामूहिक लड़ाई को इससे और मजबूती मिलेगी.

गौरतलब है कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने दो दिन पहले ही इस सिंगल डोज वाली वैक्सीन के इस्तेमाल के लिए सिफारिश की थी. स्पूतनिक लाइट वैक्सीन रूस में विकसित हुई वैक्सीन है. इस वैक्सीन का एक डोज लगाए जाने के बाद दूसरे डोज की जरूरत नहीं होगी. अब तक देश में जिन आठ वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा था वो सभी डबल डोज हैं.

बता दें कि देश में अब तक आठ वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा था. इनमें कोविशील्ड, कोवैक्सीन, कोवोवैक्स के साथ ही कॉबेवैक्स, मॉडर्ना, जॉनसन एंड जॉनसन और जी-कोव-डी शामिल हैं. रूस की स्पूतनिक-वी वैक्सीन का भी इस्तेमाल देश में पहले से ही हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…