Categories

November 24, 2026

श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने किया करिश्मा, T20I क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

Spread the love

 नई दिल्ली
 
श्रीलंका की टीम के कप्तान दसुन शनाका ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वो कमाल कर दिखाया है, जो अभी तक दुनिया की किसी बल्लेबाज ने नहीं किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार की रात को खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में दसुन शनाका ने एक करिश्माई पारी खेली। इसी के साथ वे T20I क्रिकेट में रनों का पीछा करते हुए डेथ ओवर्स में अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

दसुन शनाका जब बल्लेबाजी करने आए तो सभी को लग रहा था कि श्रीलंका की टीम इस मैच को बचा नहीं पाएगी और टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप झेलेगी, लेकिन ऐसा वास्तव में हुआ नहीं, क्योंकि कप्तान दसुन शनाका ने टीम को फ्रंट से लीड किया और जीत की दहलीज को पार कराया। उन्होंने 16 से 20 ओवर में कुल 50 रन बनाए और टीम को जीत दिला दी। इसी के साथ एक रिकॉर्ड भी बना दिया।

दाएं हाथ के बल्लेबाज दसुन शनाका ने पहली 12 गेंदों में कुल 6 रन बनाए थे, लेकिन अगली 13 गेंदों पर उन्होंने 48 रन बना डाले। 17वें ओवर में 2 रन, 18वें ओवर में 21 रन, 19वें ओवर में 12 रन और 20वें ओवर में दसुन शनाका ने 15 रन बनाए। इस तरह उन्होंने डेथ ओवर्स में 50 रन पूरे किए। किसी भी बल्लेबाज द्वारा रन चेज में डेथ ओवर्स में इतने रन नहीं बना गए हैं, लेकिन दसुन शनाका ने ऐसा कर दिखाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…