Categories

November 21, 2026

राज्य-स्तरीय रोजगार मेला 25 फरवरी को,मुख्यमंत्री चौहान होंगे मुख्य अतिथि

Spread the love

मुरैना
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 25 फरवरी को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राज्य-स्तरीय रोजगार मेला आयोजित होगा।

    उद्योग आयुक्त और एमएसएमई विभाग के सचिव श्री पी नरहरि ने बताया कि प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत यह राज्य-स्तरीय रोजगार मेला भोपाल में किया जा रहा है।  

    श्री नरहरि ने बताया कि इस दिन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण न्यूज चैनल्स एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉम के माध्यम से किया जायेगा।प्रसारण को जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी दिखाने की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी।

      साथ ही उक्त दिवस को सभी जिलों में रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के अधिकतम 100 लाभान्वित हितग्राहियों को आमांत्रित कर स्वीकृति वितरण पत्र जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से सांकेतिक रूप से दिलवाये जायेंगे। शेष अन्य हितग्राहियों को संबंधित बैंक, विभाग 25 फरवरी को स्वीकृति, वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

       जिलों में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा जिला कलेक्टर के निर्देशन में निर्धारित कर आयोजन सम्पादित किया जायेगा। कार्यक्रम में संबंधित विभागों एवं बैंकों की भागीदारी होगी तथा जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा। मुख्यमंत्री जी द्वारा 04 जिलों- झाबुआ, सीधी, भिन्ड एवं बैतूल के कुछ हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद किया जायेगा, जिसके लिये जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था की जायेगी। आयोजन में कोविड की गाईडलाईन का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…