Categories

November 19, 2026

सुकेश चंद्रशेखर ने फिर किया जेल अधिकारियों को रिश्वत देने का प्रयास, तिहाड़ की दूसरी सेल में भेजा गया

Spread the love

नई दिल्ली |  

महाठग सुकेश चंद्रशेखर  पर एक बार फिर पुलिस अधिकारियों को रिश्वत देने की कोशिश करने का आरोप लगा है। इस मामले में तीन जेल अधिकारियों को पहले ही दूसरी जेल में स्थानांतरित किया जा चुका है, लेकिन अब सुकेश की भी सेल बदल दी गई है। तिहाड़ जेल में बंद सुकेश को दूसरी सेल में स्थानांतरित किया गया है। जेल प्रशासन के मुताबिक, उसे जेल नंबर-4 से जेल नंबर-1 की सेल में भेजा गया है।

दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि उसने एक बार फिर तिहाड़ जेल नंबर-4 के अधिकारियों को रिश्वत देने की कोशिश की है। इस संबंध में महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने बताया कि आरोपों की जांच की गई तो पता चला कि सुकेश ने जेल में मौजूद अपने ही एक साथी के बैंक खाते में 1.25 लाख रुपये जमा कराए थे। साथ ही उसने जेल नंबर 4 के एक अधिकारी को रिश्वत की पेशकश की थी। इसके बाद तीन जेल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें दूसरी जेल में स्थानांतरित कर दिया गया और सुकेश के साथी को दूसरी जेल में भेज दिया गया। अब सुकेश की भी सेल बदल दी गई है।

ईओडब्ल्यू भी कर रही जांच : दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) भी सुकेश चंद्रशेखर के मामले की जांच कर रही है। ईओडब्ल्यू ने हाल ही में 82 जेल अधिकारियों से पूछताछ की अनुमति मांगी थी, जिन्होंने कथित तौर पर सुकेश को जेल के अंदर विशेष सुविधाएं दिलाई थी। इस तथ्य के सामने आने के बाद जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया था और उन्होंने धरना भी दिया था।
 

खाते में जमा कराए थे सवा लाख रुपये
जांच में पता चला है कि सुकेश ने रिश्वत की रकम जेल नंबर चार के एक कैदी के भाई के खाते में भेजी थी। शक है कि तीन अफसरों के लिए 1.25 लाख रुपये जमा कराए गए थे। ये रुपये पेटीएम के जरिए खाते में भेजे गए थे। इसके बाद दो सहायक अधीक्षक और एक हेड वार्डन पर कार्रवाई की गई। इन जेल अधिकारियों को जेल मुख्यालय से जिला लाइन भेज दिया गया है। ''जांच के बाद सुकेश चंद्रशेखर को गत 30 जनवरी को ही जेल नंबर चार से एक नंबर जेल में भेजा गया था। जबकि, तीनों जेल अधिकारियों को 31 जनवरी को जेल से हटा दिया गया था।''- संदीप गोयल, डीजी, तिहाड़ जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…