sunil gavaskar said some retirements might also be coming after t20 world cup loss
गावस्कर ने बताया कौन होगा अगला कप्तान
भारतीय टीम की हार के बाद बाद भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कई भविष्यवाणियां की हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लाइन-अप में कई बदलाव की उम्मीद है, यह कहते हुए कि हार्दिक पांड्या विश्व कप के बाद भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘कप्तान के रूप में अपने पहले असाइनमेंट पर इंडियन प्रीमियर लीग जीतने के बाद, उन्होंने हार्दिक पांड्या को अगले कप्तान के रूप में नामित किया। हार्दिक पांड्या निश्चित रूप से भविष्य में टीम की कमान संभालेंगे और कुछ खिलाड़ी संन्यास लेंगे।’
इसे साथ ही गावस्कर ने इशारा किया है कि कुछ खिलाड़ी संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ खिलाड़ी 30 से 40 साल के बीच हैं जो भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में अपने स्थान के बारे में फिर विचार कर रहे होंगे।
नॉकआउट में फेल हो रही टीम
भारतीय टीम काफी समय से आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में हारकर फेल हो रही है। 73 वर्षीय महान खिलाड़ी ने पिछले कुछ वर्षों में आईसीसी आयोजनों के महत्वपूर्ण नॉकआउट मैचों में भारतीय बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत इन नॉकआउट मैचों में बेहतर नहीं कर पा रहा है। खासकर बल्लेबाजी के साथ और यह बल्लेबाजी ही है जो भारतीय टीम की ताकत रही है।’
