Categories

November 21, 2026

supreme court news, गुजरात से हर कोई प्रभावित है, अब सुप्रीम कोर्ट ने भी की गुजरात मॉडल की तारीफ, वजह जान लीजिए – court on judicial structure said ‘everyone is affected by gujarat’

Spread the love

नई दिल्ली : देश के अलग-अलग हिस्सों में विकास के मॉडल की बात होती है गुजरात मॉडल का जिक्र जरूर आता है। आज जब उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता द्वारा वाणिज्यिक अदालतों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए गुजरात मॉडल अपनाने के राज्य सरकार के प्रयास के बारे में सूचित किये जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा, ‘गुजरात से हर कोई प्रभावित है।’ उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता (एएजी) गरिमा प्रसाद ने जस्टिस एम. आर. शाह और जस्टिस एम. एम. सुंदरेश की पीठ को सूचित किया कि कुछ सरकारी अधिकारियों ने अहमदाबाद और वडोदरा में अदालत परिसरों का दौरा किया है और वे (वहां की) सुविधाओं से प्रभावित हुए हैं। इस पर पीठ ने कहा, ‘हर कोई गुजरात से प्रभावित है।’

गुजरात जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए प्रयास
शीर्ष अदालत ने एएजी की इस दलील पर गौर किया कि उत्तर प्रदेश की अदालतों में गुजरात जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए सभी प्रयास किये जाएंगे और इसके लिए शुरुआत में 10 जिलों की पहचान की गई है। पीठ निचली न्यायपालिका के लिए बुनियादी ढांचे और अन्य बजटीय प्रावधानों से संबंधित एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

यूपी में लोकल कोर्ट्स को एक छत के नीचे शिफ्ट करेगी योगी सरकार, ‘जस्टिस’ के लिए नहीं करनी होगी भागदौड़
राज्य के आर्थिक विकास को प्रभावित कर सकते हैं केस
शीर्ष अदालत ने पहले कहा था कि यह राज्य सरकार का कर्तव्य है कि वह पर्याप्त बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराये और वाणिज्यिक अदालतों और अन्य अदालत भवनों के लिए बजटीय प्रावधान करे। शीर्ष अदालत ने कहा था कि निष्पादन याचिकाएं और व्यावसायिक विवादों से उत्पन्न मुकदमे दशकों से उत्तर प्रदेश में लंबित हैं और ये अंततः राज्य के आर्थिक विकास को प्रभावित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…