Categories

November 24, 2026

सीरिया: इदलिब के आसमान में दिखाई दिया खूबसूरत Milky-Way, खरबों तारों का होता है समूह

Spread the love

दमिश्‍क
सीरिया के इदलिब शहर में रविवार की रात को आसमान में खूबसूरत Milky-Way देखा गया। असंख्‍य तारों का समूह जिसको नंगी आंखों से देखपाना भी मुश्किल होता है, का अचानक इस‍ तरह से दिखाई देना लोगों के लिए कौतुहल का विषय बना रहा। कई लोगों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में रिकार्ड किया। ये नजारा सीरियाई फौज और विद्रोही गुटों के बीच मौजूद फ्रंटलाइन के करीब इदलिब के अल-नयराब इलाके में दिखाई दिया।

गोलियों की आवाज से गूंजता रहता है ये इलाका
ये इलाका हर रोज बम के गोलों और गोलियों की आवाज से गूंजता रहता है। यहां पर इस माहौल के बीच इस तरह से Milky-Way का दिखाई देना कोई कम बड़ी बात नहीं थी। आपको बता दें कि Milky-Way दरअसल, एक गैलेक्‍सी होती है जो अपने अंदर असंख्‍य तारों और अनगिनत गृहों को भी समेटे रहती है। ये हमारे सोलर सिस्‍टम का भाग जरूर होती है लेकिन ये हमसे करोड़ों प्रकाश वर्ष दूर होती है। इसको लेकर अब तक वैज्ञानिक कयास ही लगाते रहे हैं।

अलग-अलग होती है बनावट
ब्रह्मांड में विशाल टेलिस्‍कोप के जरिए दिखाई देने वाली इन गैलेक्‍सीज को उनकी दूरी के हिसाब से और उनकी बनावट के हिसाब से नाम भी दिए जाते हैं। हालांकि दूर से अधिकतर गैलेक्‍सीज एक ही ही दिखाई देती हैं, लेकिन इनकी बनावट में काफी फर्क होता है। इन्‍हें नंगी आंखों से पहचान पाना नामुमकिन होता है। Milky-Way एक लेटिन भाषा का शब्‍द है, जिसका अर्थ होता है Milky Circle।

गैलिलियो ने पहली बार खोजी थी गैलेक्‍सी
वर्ष 1620 में सबसे पहले गैलिलियो ने अपने टेलिस्‍कोप से अंतरिक्ष में इस अजीब सी चमकती आकृति या तारों के समूह को देखा था। इसके बाद 1920 में वैज्ञानिकों को लगने लगा था कि Milky-Way असल में ब्रह्मांड के सभी तारों को अपने अंदर समेटे रहती है। इसके बाद इसको लेकर दुनिया भर के वैज्ञानिकों में बहस भी छिड़ी। Harlow Shapley और Heber Curtis के बीच इसको लेकर हुई बहस के बाद एडविन हबल ने कहा कि Milky-Way असल में एक गैलेक्‍सी होती है। ब्रह्मांड में इस तरह की अनेक गैलेक्‍सी हो सकती हैं, जिन्‍हें शायद हम कभी नहीं देख सकते हैं।

ब्रह्मांड में मौजूद हैं ये गैलेक्‍सी
Milky-Way धरती से करीब 14 अरब प्रकाश वर्ष दूर होती हैं। इनमें खरबों तारें होते हैं, जिनसे निकलने वाली चमक इस Milky-Way को और सुंदर बना देती है। Milky-Way आकार में करीब 53 हजार प्रकाश वर्ष से भी बड़ी हो सकती है। Andromeda Galaxy, Triangulum galaxy, Hamburger galaxy, Bode galaxy, Southern pinwheel galaxy, Sombrero galaxy ऐसे ही कुछ उदाहरण हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…