Categories

November 20, 2026

T20 WC 2022:घर में टूटा ऑस्ट्रेलिया का दिल, इंग्लैंड के बराबर पॉइंट्स होने के बाद भी क्यों होना पड़ा बाहर

Spread the love

सिडनी: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 का लीग स्टेज अब अपने आखिरी चरण में है। सुपर-12 के ग्रुप-1 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं मेजबान ऑस्ट्रेलिया अपने घर में खिताबी रेस से बाहर हो गई है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया के भी 7 अकं थे लेकिन रन रेट के मामले में वह पीछे रह गई। इसके साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 विश्व कप में इतिहास रचने से भी चूक गई।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के पास मौका था कि वह अपने घर में टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करें। आईसीसी के इस टूर्नामेंट में अब कोई भी टीम अपनी मेजबानी में चैंपियन नहीं बन सकी है और लगातार दो बार भी किसी टीम ने खिताब अपने नाम नहीं किया है। हालांकि इस बार ऑस्ट्रेलिया के पास मौका था कि वह खिताब जीतकर एक नए अध्याय की शुरुआत करते लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया।

टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन

यूएई में खेले गए टी20 विश्व कप 2021 में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने शानदार खेल के बदौलत चैंपियन बनी थी। वहीं अपने घर में होने वाले विश्व कप के लिए भी टीम काफी उत्साहित थी लेकिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा जिसके कारण वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया।

टी20 विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कुल पांच मैच खेली है जिसमें पांच मैच खेली जिसमें उसने सिर्फ तीन में जीत हासिल की। वहीं उसका एक मैच बारिश के कारण धुल गया था जिससे की उसे सिर्फ एक अंक से संतोष करना पड़ा।

पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन को मिली थी हार

आईसीसी टी20 में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 111 रन रन ही बना सकी और 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

चोट से ऑस्ट्रेलियाई टीम रही परेशान

खिलाड़ियों के लचर प्रदर्शन के साथ टीम के खिलाड़ियों का चोटिल होना भी उसे सेमीफाइनल से बाहर रखने में एक बड़ा कारण बनी। कप्तान एरोन फिंच समेत कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण मुकाबले से बाहर रहे। वहीं स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ियों को प्लेइंग से बाहर रखना भी टीम पर भारी पड़ा।

T20 WC 2022: सेमीफाइनल की रेस से बाहर ऑस्ट्रेलिया! श्रीलंका से उलटफेर की उम्मीद, डिफेंडिंग चैंपियन के साथ हो गया खेल
AUS vs AFG: अफगानिस्तान से जीतकर भी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें नहीं हुई कम, सेमीफाइनल की रेस लगभग बाहर
Ind vs Zim T20 World Cup: भारत के लिए कभी आसान नहीं रही जिम्बाब्वे की चुनौती, पहले भी मिल चुके गहरे जख्म!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…