T20 WC 2022: मेलबर्न की कुटाई के बाद फिर आमने-सामने आए विराट और शाहीन अफरीदी, कुछ इस अंदाज में की मुलाकात
बता दें कि टीम इंडिया को भी अपना तीसरा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ पर्थ के ऑप्टस मैदान पर खेलना है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी भी पर्थ में मौजूद है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब टीम इंडिया और पाकिस्तानी खिलाड़ी किसी टूर्नामेंट के दौरान एक दूसरे मिले हों।
इससे पहले वॉर्म अप गेम के दौरान भी भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक दूसरे मिले। वहीं एशिया कप में भी ऐसा नजारा देखने को मिला है। इस दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच खूब याराना देखने को मिलता है।
विश्व कप और एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में ही भिड़ते हैं भारत-पाक
भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से बायलेटरल सीरीज नहीं खेली जा रही है। हालांकि कई बार इसकी कोशिश तो जरूर की गई है लेकिन राजनीतिक मसलों के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया है। ऐसे में दोनों टीमें आईसीसी टी20 विश्व कप या फिर एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में ही एक दूसरे भिड़ते हैं।
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान में होना है और बीसीबीआई ने साफ मना कर दिया है कि वह पाकिस्तान नहीं जाएंगे। वहीं 2023 में भी वनडे विश्व कप का आयोजन भारत में होना है ऐसे में दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच टकरवा की स्थिति बढ़ सकती है।
