Categories

November 19, 2026

T20 World cup: अफगानिस्तान को हराने में इंग्लैंड को याद आई नानी, होते-होते बचा एक और बड़ा उलटफेर

Spread the love

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में सुपर-12 के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 18.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 113 रन बना लिए। इस तरह इंग्लैंड की टीम ने टूर्नामेंट में जीत के आगाज किया। मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। कप्तान बटलर के इस फैसले को टीम के गेंदबाजों ने बिल्कुल सही साबित किया।

खास तौर से तेज गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया जिसमें सैम करन ने पांच विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 3.4 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 10 रन ही दिए। इसके अलावा मार्क वुडे और बेन स्टोक्स ने भी दो-दो विकेट लिए। वहीं क्रिस वोक्स ने भी एक विकेट लिया।

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी हुई फेल

इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में टॉस हारने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने कहा था कि वह पहले बल्लेबाजी कर स्कोरबोर्ड पर कुछ रन बनाना चाहते हैं। हालांकि उनकी जो रणनीति थी वह बिल्कुल भी काम नहीं आ सकी। इब्राहिम जादरान और उस्मान गनी के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सके। जादरान ने 32 गेंद में 32 रनों की पारी खेली। वहीं गनी ने 30 रनों का योगदान दिया। वहीं गुरबाज ने 10 रनों की पारी खेली।

इन तीनों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर सके, जिसके कारण अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 111 रन के स्कोर पर सिमट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…