Categories

November 24, 2026

वॉशरूम के बाहर मीडिया को पाकर चौंकी तेजस्वी प्रकाश

Spread the love

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इस वक्त छोटे पर्दे के सबसे पावरफुल कपल बन चुके हैं। दोनों जहां भी जाते हैं मीडिया के कैमरे हमेशा उनका पीछा करते नजर आते हैं। एक पल के लिए भी इन्हें अकेला नहीं छोड़ते पैपराजी। चाहे फिर रेस्ट्रोरेंट में डिनर डेट हो, शूटिंग सेट पर या फिर घर पर और तो और फोटोग्राफर्स अब पहुंच गए हैं वॉशरूम तक। हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में पहुंचे तेजस्वी और करण की तस्वीरें क्लिक करने के लिए फोटोग्राफर्स वॉशरूम के बाहर ही आकर खड़े हो गए और जैसे ही तेजस्वी बाहर निकलीं तो देखकर दंग रह गईं। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा दोनों का पीछा पैपराजी हमेशा करते हैं। कई बार तेजस्वी को कैमरों को देख भागते हुए देखा गया। लेकिन इस बार तो कैमरे उनका वॉशरूम के बाहर ही इंतजार करते दिखे जिन्हें देख ये कपल हैरान ही रह गया। वॉशरूम से बाहर निकलते ही तेजस्वी ने हैरानी जताई तो वहीं करण का मुंह भी खुला का खुला रह गया।  भई अब तेजस्वी और करण इस वक्त सबसे चर्चित जोड़ी है जो सोशल मीडिया पर भी छाई रहती है। बिग बॉस के बाद से ही दोनों साथ हैं और अब खबर है कि दोनों बंधन में बंधने के बारे में भी सोच रहे हैं।   खबर हैं कि दोनों शादी के लिए भी तैयार है। हाल ही में करण कुंद्रा ने एक इंटरव्यू में रिवील भी किया कि तेजस्वी और वो तो तैयार हैं ही उनके परिवारवाले भी इस रिश्ते को मंजूरी दे चुके हैं। ऐसे में दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और शादी की प्लानिंग भी कर रहे हैं। फिलहाल दोनों अपने करियर के टॉप पर हैं और जल्द ही शादी की अनाउंसमेंट कर फैंस को खुशखबरी दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…