Categories

November 23, 2026

द्रौपदी मुर्मू पर तेजस्वी यादव का बयान, कहा- राष्ट्रपति भवन में ‘मूर्ति’ की जरूरत नहीं

Spread the love

पटना
राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार (18 जुलाई) को मतदान किया जाएगा। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं, जबकि विपक्षी दलों ने यशवंत सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमने कभी उन्हें बोलते नहीं सुना। इसी के साथ उन्होंने तंज कसा की राष्ट्रपति भवन में किसी मूर्ति की जरूरत नहीं है।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राष्ट्रपति भवन को 'मूर्ति' की जरूरत नहीं है। आपने यशवंत सिन्हा को कई बार बोलते सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी द्रौपदु मुर्मू को बोलते हुए सुना है।

अपने बयान में तेजस्वी ने कहा, "हम लोगों को राष्ट्रपति भवन में हमें कोई मूर्ति तो नहीं चाहिए। हम लोग राष्ट्रपति का चुनाव कर रहे हैं। यशवंत सिन्हा जी को हर जगह आपने सुना होगा। लेकिन जो सत्तापक्ष से जो उम्मीदवार हैं, छोटा मुंह बड़ी बात, बोलनी नहीं चाहिए, लेकिन हमने कभी नहीं सुना। हमें लगता है कि आप ने भी उनकी आवाज को सुना होगा। एक भी प्रेस वार्ता जब से उम्मीदवार बनीं हैं नहीं की है।" बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव सोमवार को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन होगा।

आरजेडी पहले ही विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को अपने समर्थन की घोषणा कर चुकी है। हालांकि तेजस्वी यादव मुर्मू की आलोचना करने वाले पहले राजनेता नहीं हैं। इससे पहले कांग्रेस के दो नेताओं ने की उनपर टिप्पणी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…