Categories

November 24, 2026

ताइवान को लेकर उभरे तनाव के बीच आज होगी शी और बाइडन के बीच फोन पर बातचीत

Spread the love

वाशिंगटन
अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग के बीच गुरुवार को फोन पर होने वाली वार्ता से पहले ही माहौल काफी तनाव भरा हो गया है। इस तनाव को चीन की तरफ से आए बयानों ने बढ़ाया है। दरअसल, पिछले दिनों ये खबर आई थी कि अमेरिकी सीनेट की स्‍पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान जा सकती है। चीन ने इस पर ही कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीन का कहना है कि इस दौरे के दुष्‍परिणाम अमेरिका को भुगतने होंगे। इससे पहले चीन के विदेश मंत्री ने अमेरिका को दक्षिण चीन सागर पर धमकाते हुए कहा था कि ये कोई सफारी पार्क नहीं है जहां कोई भी आ जाए और चला जाए। न ही ये जगह अपनी ताकत दिखाने का है। इस बीच अमेरिका का युद्ध पोत दक्षिण चीन सागर से वापस आ गया है। आपको बता दें कि अब से पहले चार बार दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हो चुकी है।

बता दें कि इस बातचीत का खाका पिछले दिनों इंडोनेशिया में हुए जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों के सम्‍मलेन में खींचा गया था। उस वक्‍त अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ ताइवान और दक्षिण चीन सागर समेत कई मुद्दों पर बातचीत की थी। इस बीच अमेरिकी मीडिया ने व्‍हाइट हाउस के सूत्रों के हवाले से कहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रूस के यूक्रेन पर हमले, ताइवान को लेकर भी बातचीत हो सकती है। गौरतलब है कि ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन कई बार आमने सामने आ चुके हैं। अमेरिका की तरफ से कहा गया है कि चीन कई बार दक्षिण चीन सागर के ऊपर से उड़ते हुए विमानों को परेशानी में डाल चुका है। अमेरिका ने ये भी कहा है कि इस क्षेत्र में इस तरह की कोई भी चीज माहौल को खराब कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…