Categories

November 19, 2026

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चेक पोस्ट पर आतंकी हमला, 10 सैनिकों की मौत

Spread the love

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों की जांच चौकी पर आतंकी हमले में 10 सैनिकों की मौत हो गई। पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार को बताया कि यह चौकी केच जिले में स्थित है। सेना के मीडिया विभाग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि आतंकवादियों ने यह हमला 25-26 जनवरी की रात को किया था। सेना के मुताबिक, इस हमले में 10 सैनिकों की मौत हो गई जबकि सेना की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया और कई अन्य घायल हो गए। सेना ने तीन आतंकवादियों को पकड़ लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है।

बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से चल रहे हिंसक विद्रोह का गढ़
ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से लगा बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से चल रहे हिंसक विद्रोह का गढ़ बना हुआ है। बलूच उग्रवादी समूहों ने पहले भी इस क्षेत्र में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजनाओं को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं।

बलूचिस्तान में यात्री ट्रेन को निशाना बनाकर विस्फोट
कुछ दिनों पहले बलूचिस्तान के बोलन जिले के मशकाफ इलाके में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट में कम से कम पांच लोग घायल हो गए थे। रेलवे अधिकारी मुहम्मद काशिफ ने बताया कि धमाका तब हुआ जब रावलपिंडी जाने वाली जाफर एक्सप्रेस इलाके से गुजर रही थी। यह ट्रेन क्वेटा से आ रही थी। विस्फोट के कारण ट्रेन भी पटरी से उतर गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…