Categories

November 19, 2026

कमोडिटी उत्पादों की कीमतों में 50 साल का सबसे बड़ा साप्ताहिक उछाल

Spread the love

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन की लड़ाई ने कमोडिटी उत्पादों की कीमतों में आग लगा दी है। कमोडिटी उत्पादों की कीमतों में 50 साल का सबसे बड़ा साप्ताहिक उछाल दर्ज किया गया है। कमोडिटी में ऐसे उत्पाद शामिल होते हैं, जिन्हें लीटर या किलो में तौला जाता है। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने से वैश्विक बाजार पर बड़ा असर पड़ा है। वैश्विक आपूर्ति संकट पैदा होने का डर बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि क्रूड ऑयल से लेकर निकल, एल्यूमीनियम और गेहूं की वैश्विक कीमतों में भारी तेजी आ गई है। इन उत्पादों की कीमतों में साल 1974 के बाद का सबसे बड़ा साप्ताहिक उछाल दर्ज किया गया है।

एक सप्ताह में इतनी बढ़ गई कीमतें
शुक्रवार के शुरुआती कारोबारी आंकड़ों के अनुसार वैश्विक स्तर पर गेहूं में 41 फीसदी, पैलेडियम में 18 फीसदी, मक्के में 17 फीसदी, ब्रेंट क्रूड में 15 फीसदी, एल्यूमीनियम में 13 फीसदी और सोने में 3 फीसदी का साप्ताहिक उछाल दर्ज किया गया है।

रूस पर प्रतिबंधों से पैदा होगा आपूर्ति संकट
अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर लगाए गए भारी प्रतिबंधों के चलते कई वस्तुओं में बड़ा आपूर्ति संकट पैदा हो जाने की आशंका है। इन प्रतिबंधों के चलते एनर्जी, मेटल और कई कृषि उत्पादों की आपूर्ति गड़बड़ा रही है। इन वस्तुओं में आपूर्ति सकंट वैश्विक स्तर पर महंगाई को बढ़ा रहा है। अमेरिका सहित पश्चिमी देशों ने रूस के कई बैकों को वैश्विक भुगतान प्रणाली स्विफ्ट से बाहर कर दिया है। भुगतान में आने वाली दिक्कत को देखते हुए कई कारोबारी, बैंक्स और जहाज मालिक रूस के साथ व्यापार करने से बच रहे हैं। वहीं, शिपिंग लाइन्स इस क्षेत्र में बुकिंग्स से बच रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…