Categories

November 22, 2026

ड्राइवर का पर्स और मोबाइल चोरी करके भाग रहे चोर को कुत्ते ने पकड़ा, चुकाया रोटी का कर्ज

Spread the love

लखनऊ

लखनऊ में कैसरबाग बस अड्डे के पास ऑटो में सोते वक्त ड्राइवर का पर्स और मोबाइल चोरी करके भाग रहे युवक को कुत्ते की वजह से पकड़ लिया गया। ड्राइवर की भतीजी के शोर मचने पर पालतू कुत्ते ने चोर का पीछा कर लिया। कुत्ते के कारण ही चोर लड़खड़ा कर गिर गया। ड्राइवर ने उसे दबोच लिया और पर्स -मोबाइल वापस ले लिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

कैसरबाग बस अड्डे के पास ही राजेश ऑटो चलाते हैं। सड़क पर घूमने वाले एक कुत्ते को वह रोज खाना देते हैं। जिसके कारण कुत्ता उनके आस-पास ही घूमता है। शुक्रवार दोपहर राजेश ऑटो में सोए हुए थे। तभी एक युवक ने उनकी जेब से पर्स व मोबाइल निकाल लिया। पास में ही राजेश की भतीजी अनुप्रिया थी। जिसके चिल्लाने पर राजेश की नींद खुल गई थी। अनुप्रिया के अनुसार पालतू कुत्ते डब्बू ने चोर का पीछा कर लिया। कुत्ते के खौफ के कारण पर्स-मोबाइल लेकर भाग रहा युवक गिर गया। कुछ देर बाद पहुंचे राजेश ने पिटाई के बाद पर्स व मोबाइल वापस ले लिया। कैसरबाग कोतवाली इंस्पेक्टर के मुताबिक पर्स और मोबाइल चोरी की वारदात की सूचना नहीं दी है। ऑटो ड्राइवर ने भी चोरी के आरोपी युवक को पुलिस को नहीं सौंपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…