Categories

November 19, 2026

खेलो इंडिया में राजनांदगांव को हॉकी सेण्टर चयन के लिए सांसद ने जताया केन्द्रीय खेल मंत्री का आभार

Spread the love

राजनांदगांव
युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया योजना के तहत खेलो इंडिया के लघु सेंटर की स्वीकृति के लिए सांसद संतोष पाण्डेय ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राजनांदगांव जिले के हॉकी प्रेमियों के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पूरे देश में राजनांदगांव की पहचान हॉकी की नर्सरी के रूप में होती है। यहां के हॉकी खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जिले से हॉकी खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय टीम में शामिल होकर देश एवं राज्य का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने बताया कि साईं के अधिकारियों के साथ बैठक कर राजनांदगांव जिले के साई हॉस्टल में अलग अलग खेलों का प्रस्ताव भेजा था। उनके द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए उन्होंने भारत सरकार के खेलमंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर स्वीकृति हेतु अनुरोध किया था उसी के परिणाम स्वरुप राजनांदगांव में हॉकी के लघु सेंटर की स्वीकृति प्राप्त हुई। उनके सहित दिल्ली स्थित साई के अधिकारियों जिनमे राजनांदगांव में कार्यरत के. राजेश्वर राव शामिल थे के प्रयासों से युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राजनांदगांव जिले के लिए हॉकी ट्रेनिंग सेंटर का चयन होना एक बड़ी उपलब्धि है। इससे खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा खेलो इंडिया हॉकी ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से राष्ट्रीय टीम में चयन होने के लिए बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। पांडेय ने आगे बताया कि राजनांदगांव में हॉकी खेल के सेंटर सहित खेलो इंडिया के कई प्रस्ताव मेरे द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण एवं साई को एवं भारत सरकार के खेलमंत्री अनुराग ठाकुर जी को स्वीकृति हेतु भेजे गए है।

श्री पांडेय ने आगे बताया कि इस योजना के तहत स्वीकृत सेंटर को चार वर्ष सुविधा दी जाएगी। रिजल्ट के अनुसार इसे बढाया जाएगा। इस योजना के तहत प्रथम वर्ष 10 लाख रू. जिनमें से 05 लाख मैदान के मेंटेनेंस, 02 लाख रू खेल सामग्री एवं 03 लाख रू कोच को सेलरी के लिए खर्च किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त विचाराधीन प्रस्ताव में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक, दिग्विजय कालेज में मल्टी परपस इंडोर हॉल, नवागांव में मल्टी परपस इंडोर हॉल, इंटरनेशनल हॉकी स्टेडि?म में साई का पृथक से हॉकी बालक बालिकाओं के लिए 100 बेड़ेड़ हॉस्टल, कबड़्ड़ी खेल के साई हॉस्टल में प्रशिक्षक पदस्थ करते हुए कबड़्ड़ी खेल को पून: प्रारम्भ करने के लिए बास्केटबाल के बालक बालिकाओं के लिए खेलो इंडि?ा की बास्केटबाल एकेड़मी प्रारम्भ करने का प्रस्ताव, हॉकी खेल के स्माल सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव एवं बास्केटबाल के लिए नेशनल सेंटर आॅफ एक्सीलेंस का प्रस्ताव शामिल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…