Categories

November 22, 2026

जीरो-कोविड पॉलिसी पर उठाया सवाल तो भुगतना होगा अंजाम, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की चेतावनी

Spread the love

बीजिंग

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों और कड़े लॉकडाउन के बीच देश की शून्य-कोविड नीति पर सवाल उठाने वालों को चेतावनी दी है। न्यूज के अनुसार जिनपिंग की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की सर्वोच्च पोलित ब्यूरो स्थायी समिति ने 'गतिशील शून्य-कोविड' की सामान्य नीति का दृढ़ता से पालन करने और किसी भी ऐसे शब्दों व कृत्यों के खिलाफ दृढ़ता से लड़ने का संकल्प जताया, जो देश की महामारी रोकथाम नीतियों को नकारते हैं। यह पहली बार है जब जिनपिंग ने चीन की कोविड के खिलाफ लड़ाई पर इस तरह की सार्वजनिक टिप्पणी की है। स्थानीय मीडिया ने सात सदस्यीय समिति के हवाले से कहा, "हमारी रोकथाम और नियंत्रण की रणनीति पार्टी की प्रकृति व मिशन से निर्धारित होती है। हमारी नीतियां इतिहास की कसौटी पर खरी उतर सकती हैं, हमारे उपाय वैज्ञानिक और प्रभावी हैं।"

'वुहान की रक्षा के लिए लड़ाई जीत ली'
समिति ने कहा कि हमने वुहान की रक्षा के लिए लड़ाई जीत ली है और हम नश्चिति रूप से शंघाई की रक्षा के लिए लड़ाई जीतने में सक्षम होंगे। स्थायी समिति ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित नीतियों की गहन, पूर्ण और व्यापक समझ रखने के लिए भी कहा। गौरतलब है कि पिछले कई हफ्तों में, शंघाई के निवासियों ने भोजन की गंभीर कमी और चिकित्सा देखभाल तक पहुंच की कमी के बीच मदद के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।
 
कोविड के चलते हांगजो एशियाई खेल स्थगित
मालूम हो कि चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण इस साल 10 से 25 सितंबर तक होने वाले हांगजो एशियाई खेलों को शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। नई तिथियों की घोषणा निकट भविष्य में की जाएगी। भारतीय खिलाड़ियों ने इस पर मिश्रित प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शंघाई में कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलों के कारण इन खेलों के आयोजन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। शंघाई में लॉकडाउन लगा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…