Categories

November 19, 2026

खाना बनाते समय भड़की चिंगारी, भीषण आग से वृद्धा जिंदा जली

Spread the love

बहराइच
बहराइच में एक फूस के घर में भोजन बनाते समय चिनगारी निकलने से आग लग गई। घर में अकेली वृद्धा आग में फंसकर जिंदा जल गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया है। इस अग्निकांड में लगभग एक लाख की सम्पत्ति भी जलकर नष्ट हुई है।

फखरपुर थाने के नकौड़ी शाहपुर में शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे दयानंद शुक्ल पुत्र छेदू लाल की 60 वर्षीय पत्नी निर्मला उर्फ चंद्रावल घर में अकेली थी। भोजन बनाते समय चिनगारी निकलने से झोपड़ी में आग लग गई, हवा पाकर आग भड़क उठी। आग में फंसकर निर्मला उर्फ चंद्रावल की झुलस कर मौत हो गई। आग लगी देख लोग शोर मचाते हुए दौड़े, किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। घर में रखा कोई भी सामान नहीं बचाया जा सका। घर से वृद्धा का कंकाल मिला है। जानकारी मिलते ही राजस्व लेखपाल मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने तहसील मुख्यालय को अग्निकांड की रिपोर्ट भेजी है। एसएचओ वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि जली हुई वृद्धा का अवशेष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…